काशी में दिखी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और यूपी के सीएम योगी के बीच बॉन्डिंग

'महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य’ नई पीढ़ी को अपने मूल्यों और आदर्शों से जोड़ने के एक वृहद अभियान का हिस्सा : योगी आदित्यनाथ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता और शौर्य से युवा पीढ़ी को परिचित कराने में यह महानाट्य सशक्त माध्यम: डॉ मोहन यादव

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य’ के शुभारंभ के अवसर पर मध्यप्रेदश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में खास बॉन्डिंग दिखी। शुक्रवार शाम बनारस रेल इंजन कारखाना (बीएलडब्ल्यू) परिसर में आयोजित महानाट्य स्थल से लेकर सर्किट हाउस परिसर में दोनों नेताओं का जबरदस्त बॉन्ड (आपसी तालमेल), शारीरिक भावभंगिमा, सहज बातचीत, आत्मीयता सोशल मीडिया में भी चर्चा का विषय रहा। खासतौर पर कार्यक्रम स्थल पर दोनों मुख्यमंत्रियों की सक्रिय सहभागिता और आपसी समन्वय ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके सियासी निहितार्थ भी निकाले जा रहे है।

'महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य’ के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने अधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में तीन दिवसीय महानाट्य 'सम्राट विक्रमादित्य' की भव्य प्रस्तुति का साक्षी बना। सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता और शौर्य से युवा पीढ़ी को परिचित कराने में यह महानाट्य सशक्त माध्यम बन रहा है, जो लोकरंजन के साथ गौरवशाली इतिहास को भी जीवंत कर रहा है। हमारी सरकार की ओर से 1.01 करोड़ रूपये का 'सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान', 21 लाख रूपये का राष्ट्रीय सम्मान और 5-5 लाख रूपये का तीन राज्य स्तरीय सम्मान स्थापित किए गए हैं।

 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें ये खबर भी पढ़े :  एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में राष्ट्रनायक सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा पर आधारित भारत के स्वाभिमान, नवजागरण और विकास की यात्रा के उत्सव 'महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह महानाट्य नई पीढ़ी को अपने मूल्यों और आदर्शों से जोड़ने के एक वृहद अभियान का हिस्सा भी है

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार