मलिहाबाद, लखनऊ। काम कर घर वापस जा रहे मजदूर की बाइक में मारुति ने सामने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। रहीमाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
हरदोई जनपद के थाना कछौना के ग्राम टिकारी निवासी जितेंद्र सिंह लखनऊ में काम करते थे। जो रविवार को शाम 5 बजे अपने घर वापस बाइक से जा रहे था रास्ते में लखनऊ हरदोई बॉर्डर पर स्थित जालमऊ के निकट सामने से मारुति कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार जितेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक सवार की मौत जान कारचालक कार को मौके पर छोड़ भाग निकला।
सूचना पर पहुची रहीमाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी नीलम सिंह, माँ अनुराधा सिंह, पुत्र सूरज सिंह (16) व पुत्री श्रद्धा सिंह है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।