मानव जीवन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा कार्यालय का किया भूमि पूजन, हवन-पूजन के साथ कन्या पूजन भी सम्पन्न
संवाददाता/ साहिल गुप्ता
तिलहर/शाहजहांपुर। मानव जीवन कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा नए कार्यालय के भूमि पूजन के अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। हवन-पूजन के उपरांत कन्या पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ पप्पू शर्मा ने नन्ही-मुन्नी कन्याओं के चरण धोकर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में समिति के प्रबंधक अरविंद गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ चंद्रकांता त्रिवेदी, आसाराम साहू, राजेंद्र सिंह यादव, बाबूराम हिंदू, अनुज मिश्रा, दासीराम आर्य, राजेश शर्मा, गजेंद्र, मीना शर्मा, माया देवी, गायत्री श्रीवास्तव, मीनू, संगीता, मोनिका सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
