बार एसोसिएशन चुनाव: आदर्श कुमार मिश्रा ने महामंत्री पद के लिए किया नामांकन

अधिवक्ताओं की समस्याएं बनीं प्रमुख मुद्दा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पूर्व कोषाध्यक्ष अधिवक्ता आदर्श कुमार मिश्रा ने आज महामंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ उन्होंने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में आदर्श कुमार मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे उन मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं, जो वकीलों के दैनिक कार्यों और उनके भविष्य से सीधे जुड़े हैं।

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव ये खबर भी पढ़े : भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि लखनऊ बार एसोसिएशन एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन है, ऐसे में इसके पदों की जिम्मेदारी भी काफी अहम हो जाती है। अपने अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में उन्होंने जॉइंट सेक्रेटरी पद का चुनाव लड़ा था तथा वर्ष 2019 में कोषाध्यक्ष पद पर भारी मतों से जीत हासिल की थी।

कलेक्ट्रेट परिसर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए मिश्रा ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद कई मामलों की सुनवाई कलेक्ट्रेट से बाहर हो रही है, जिससे अधिवक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय में शासन-प्रशासन से वार्ता कर कलेक्ट्रेट परिसर में ही सुनवाई की व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले तहसीलों से जुड़े मामलों के लिए कलेक्ट्रेट में ही एसडीएम की उपस्थिति रहती थी, जिससे अधिवक्ताओं को सुविधा मिलती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। इसके चलते वकीलों को दूर-दराज की तहसीलों में जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने खतौनी व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता को सरल बनाने, कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नए अधिवक्ताओं के करियर को सुरक्षित करने की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

मिश्रा ने कहा कि बार एसोसिएशन एक वेलफेयर संस्था है, जिसका उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने चुनाव के बाद जनरल हाउस (आम सभा) की नियमित बैठक आयोजित कराने की बात भी कही, जिससे अधिवक्ताओं की समस्याओं पर खुलकर चर्चा हो सके और पारदर्शिता बनी रहे।

इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन जैसी योजनाओं की मांग उठाने की बात कही और कहा कि इस दिशा में सरकार पर आवश्यक दबाव बनाया जाएगा। अंत में उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें एक अवसर दें, ताकि वे जीतकर सभी के सहयोग से अधिवक्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर सकें। इस मौके पर अधिवक्ता असलम जावेद सिद्दीकी भी मौजूद रहे और उन्होंने आदर्श कुमार मिश्रा के समर्थन में अपनी बात रखी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत