बाबा साहब व्यक्ति नहीं एक संस्था थे:रत्नाकर

गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन सभागार में बाबा साहब की 135वीं जयंती मनाई गई 

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर। बाबा साहब एक व्यक्ति नहीं एक सम्पूर्ण संस्था थे। जिन्होंने न केवल हम भारतवासियों को संविधान की छत्रछाया दी, वरन तत्कालीन समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटा कर एक समृद्ध समाज बनाने की दिशा भी दिया.
 उपचार गोरखपुर जॉब लिस्ट संगठन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने आज व्यक्त किया हुए संस्था के कैंप कार्यालय में आयोजित बाबा साहब की 135वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे इसके पूर्व उपस्थित पत्रकारों ने बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित किया तथा उनके आदर्श पर और दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
 
 श्री सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर  भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, एक प्रखर समाज सुधारक, शिक्षाविद और अर्थशास्त्री थे। उन्हें "बाबासाहेब" के नाम से भी जाना जाता है।  1925 में उन्होंने पहली बार रिजर्व बैंक आफ इंडिया की परिकल्पना की और उन्हीं के प्रयासों से 1935 में भारत में रिजर्व बैंक का सपना साकार हुआ.
 
  वरिष्ठ पत्रकार उदय प्रकाश पांडे ने कहा उनका जन्म मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में हुआ था। बचपन से ही उन्होंने सामाजिक भेदभाव और छुआछूत का सामना किया. प्रेस क्लब अध्यक्ष अंकज द्विवेदी ने  कहा कि तमाम विसंगतियों के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और कोलंबिया विश्वविद्यालय व लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियां हासिल कीं. प्रेस क्लब महामंत्री वॉक खान  ने कहा स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में, उन्होंने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें 'भारतीय संविधान का जनक' कहा जाता है।
  राधेश्याम प्रजापति ने कहा कि उन्होंने दलितों, शोषितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठाई और समानता, स्वतंत्रता व बंधुता के सिद्धांतों को बढ़ावा दिया। सत्येंद्र शर्मा और मोहम्मद यूसुफ ने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का दृढ़ विश्वास था कि शिक्षा, संगठित होना और संघर्ष करना ही शोषित वर्ग की मुक्ति का मार्ग है। उन्होंने 1956 में बौद्ध धर्म अपना लिया। वरिष्ठ पत्रकार अजीत यादव ने कहा कि  उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। डा . अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
 इस अवसर पर पंचानन पांडे, अमन मिश्रा, जयप्रकाश प्रजापति, आकाश सिंह, प्रवीण मद्धेशिया, ओंकार  सिंह, अजय गुप्ता तनवीर आलम, सद्दाम, अहमद अज़ीज़ फ्रेज़र बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस