अयोध्या में दिखा ठंड का असर, फिर भी नहीं डिगे आस्था में भक्तों  के पग 

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

अयोध्या। कैलेंडर वर्ष के पहले दिन बुधवार को अयोध्या में दिखा ठंड का असर, फिर भी नहीं डिगे आस्था में भक्तों  के पग श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका और हनुमान गढ़ी पर भी देर रात्रि तक भारी भीड़ उमड़ी रही।

शुक्रवार सुबह में भी हजारों श्रद्धालु श्रीराम लला के दर्शन की अभिलाषा में पंक्तिबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा में धैर्य के साथ कदम-कदम आगे बढ़ रहे थे। न उन्हें हांड़कंपाती सर्दी की परवाह थी न ही बदन चीरती शीत लहर की। सबकी बस एक ही लालसा कि किसी तरह उन्हें आराध्य के दर्शन मिल जाएं। मौसम की निरन्तर प्रतिकूलता के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर चल रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के आसपास का पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से भर जा रहा है।

पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कैलेंडर वर्ष के पहले दिन 1 जनवरी को 3 लाख से अधिक, 2 जनवरी को 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। आज शुक्रवार को भी लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के दर्शन की बात कही जा रही है।राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम को प्रतिष्ठित हुए 342 दिन पूरे हो चुके है।

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद ये खबर भी पढ़े : संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

लगभग 3 करोड़ 8 लाख राम भक्तों ने मंदिर में दर्शन किया है। बीते 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन 1 लाख 33 हजार, नव वर्ष 2025को 3लाख से अधिक राम भक्तों ने राम लला का दर्शन किया हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से औसतन 80 हजार श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन रामलला का दर्शन किया हैं। ट्रस्ट मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा, कई देशों के जनप्रतिनिधि के अलावा लाखों राम भक्त अयोध्या आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत