अउआ ने भी किया अपने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र का स्वागत

-इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एम.ए. फिलॉसिफी हैं डीएम इन्द्रविक्रम सिंह -विश्वविद्यालय के दिनों की यादें साझा कीं5

अउआ ने भी किया अपने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र का स्वागत

गाजियाबाद, ( तरूणमित्र ) वर्ष 2016 बैच के आईएएस इन्द्रविक्रम सिंह ने शुक्रवार को गाजियाबाद डीएम के पद का कार्यभार सम्हाल लिया। इस दौरान तमाम मातहत अधिकारियों के अलावा अउआ के पदाधिकारियों ने भी उनके कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस बीच श्री सिंह ने उनसे विश्वविद्यालय के दिनों की यादें साझा कीं। फतेहपुर जनपद के मूल निवासी इंद्रविक्रम सिंह गाजियाबाद से पहले शामली, शाहजहांपुर, बलिया और अलीगढ़ के भी जिलाधिकारी रह चुके हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र से एम.ए. करने के बाद प्रशासकीय सेवा में आए श्री सिंह ने जिलाधिकारी के अलावा भी कुछ जनपदों में अन्य वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। वे विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के दौरान सर गंगानाथ झा हॉस्टल में रहा करते थे। प्रशासकीय कामकाज में पारदर्शिता और बेलाग निर्णय लेने के लिये उन्हें पूरे प्रदेश में पहचाना जाता है। कार्यालय के गेट बंद कर कामकाज करना उन्हें कतई पसंद नहीं है। गाजियाबाद डीएम का कार्यभार सम्हालने के बाद इन्द्रविक्रम सिंह से इलाहाबाद विश्वविद्यालय पुरा छात्रसंघ के महासचिव नवीन चन्द्रा, सह सचिव आलोक सिन्हा, संस्था के आडीटर गौरव वाष्णेय जिला सूचनाधिकारी वाईपी सिंह ने उनका स्वागत किया। श्री सिंह ने इस दौरान विश्वविद्यालय में बिताए दिनों को उनसे साझा किया और कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अउआ ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने की पहल की है।

IMG-20240201-WA0011

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां