एनपीएस के विरोध में अटेवा ने मनाया काला दिवस

पुरानी पेन्शन बहाली पर निर्णय न हुआ तो बडा आन्दोलन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - आल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) जिला इकाई  ने प्रदेशीय आह्वान पर 1 अप्रैल बुधवार को काला दिवस के रूप में मनाया।जिलासंयोक तौआब अली ने बताया कि 1 अप्रैल 2005 को तत्कालीन सरकार ने शिक्षकों कर्मचारियों के लिए एनपीएस लागू किया था। जिसके विरोध में बुधवार को  जिले भर के शिक्षकों, कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। साथ ही सरकार से यह मांग किया कि नई पेंशन स्कीम हमारे हित में नहीं है इसलिए पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः बहाल किया जाए अन्यथा शिक्षक कर्मचारी अटेवा के बैनर तले बड़े आन्दोलन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी व मंडलीय आय व्यय निरीक्षक डॉ कमलेश चौधरी ने कहा कि एनपीएस शेयर मार्केट पर आधारित पेंशन व्यवस्था है जिसमें शिक्षक कर्मचारी का भविष्य असुरक्षित है। इसलिए सरकार से हम पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हैं।
अटेवा के सहयोगी माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेशीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र वर्मा,मंत्री /धुवनारायण चौधरी, जिलाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा,महामंत्री डॉ सत्यप्रकाश मौर्य ने एक स्वर में कहा कि पुरानी पेंशन की हर लड़ाई में वे अटेवा का सहयोग करते रहेंगे।
जिला संरक्षक प्रमोद ओझा,बृजेश वर्मा, देवेंद्र तिवारी जिला कोषाध्यक्ष अमर चंद मीडिया प्रभारी नीरज वर्मा एवं संगठन मंत्री कैलाश नाथ ने कहा कि जब देश के कई राज्यों ने कर्मचारी के हित को देखते हुए पुरानी पेंशन को फिर से लागू कर दिया है तो उत्तर प्रदेश सरकार इससे क्यों पीछे हट रही है। यदि जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली पर निर्णय नहीं लिया गया तो जिले से लेकर राजधानी तक बड़े आंदोलन के लिए कर्मचारी बाध्य होगा।
आज के इस कार्यक्रम में विनोद प्रकाश वर्मा, अनीश अहमद, लाल जी वर्मा, डॉ श्रवण गुप्ता, हरिराम बंसल, डॉ सुरेन्द्र प्रसाद, रमेश चंद्र गौतम,पप्पू सक्सेना, अब्दुल कयूम, मजहर आलम, जीतेन्द्र वरुण, मनीष मिश्रा,वीरेंद्र चौधरी,श्रीनाथ विश्वकर्मा,अमरनाथ चौधरी,जावेद इकबाल,सुनील मौर्य,राहुल उपाध्याय,सुखराज गुप्ता,प्रमोद वर्मा,अर्जुन प्रसाद,अनीता प्रजापति,संजय यादव,महेंद्र पटेल,प्रवेश चौधरी,अजीत वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा,राकेश कुमार मिश्रा,लालजी पाल, बी एन तिवारी, चक्रधर मौर्य,मनीष कुमार श्रीवास्तव, रमाकांत पटेल,राहुल         चौधरी,विजय कुमार,संजय कुमार,देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव,श्रीमती आशा पांडे,गरिमा वर्मा,सहित जिले भर के हजारों शिक्षक कर्मचारियों ने 1 अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाया।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार