फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरित, मेधावी छात्रों को ट्रॉफ़ी, मेडल देकर सम्मानित किया
ब्यूरो रिपोर्ट
शाहजहांपुर। फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज चमकनी में वार्षिक परीक्षा 2025 - 26 के परिणाम घोषित कर मेधावी छात्रों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना मोहम्मद फारूक ने तिलावत ए कुरआन से की। इसके बाद मुख्य अतिथि हाफ़िज़ खलीक उज़ ज़मा खां, डायरेक्टर सैय्यद तालिब अली, हाफ़िज़ साजिद हुसैन, प्रधानाचार्य मोहम्मद मोइन, मैनेजर तनवीर अहमद खां ने मेधावी विद्यार्थियों को उनके परिणामों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन के महत्व पर ज़ोर दिया।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्री नर्सरी की हज़ीका, नर्सरी की मुसफ़ीरा नबीहा, आएदा व मोहम्मद ज़ैन कादरी, केजी की मायरा, कक्षा एक की अमीका, कक्षा दो की ज़ैना, कक्षा तीन की अमायरा व इबाद अहमद खान, कक्षा 4 की अदीबा व इनाया, कक्षा 5 की आयरा, कक्षा 6 की बुशरा हसन, कक्षा 7 की नूर नवाज़, कक्षा 8 की तसमिया खान, कक्षा 9 की अलीमा व ज़ोया खान, कक्षा 11 की इरम व आतिका को ट्रॉफ़ी, मेडल एवं परीक्षाफल देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। अंत में सभी विद्यार्थियों को उनका रिपोर्ट कार्ड वितरित किया गया और आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
