प्रीपेड स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर होटल मोनार्क में महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन
फ़िरोज़ाबाद, जनपद में बिजली व्यवस्था को व्यवस्थित बनाये रखने के लिए विद्युत विभाग द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवाये गये है जिसके कारण आये दिन बिजली काटने की समस्या से आमजन काफी परेशान है जिसके सम्बन्ध में सदर विधायक मनीष असीजा भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर एवं विद्युत विभाग के डायरेक्टर अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी सहित पार्षदगण की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक होटल मोनार्क में मंगलवार को आयोजित की गयी।
बैठक में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारीगण, पार्षदगण, व्यापार मंडल, कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने विभाग के अधिकारियों के सामने प्रीपेड मीटर द्वारा नागरिकों के साथ हो रहे उत्पीड़न की समस्या को विस्तार से रखा।
सदर विधायक मनीष असीजा एवं महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर द्वारा बताया गया, कि अधिकांश प्रीपेड स्मार्ट मीटर के उपभोक्ता को बिना मैसेज के कनेक्शन काट दिया जा रहा है। और 1–2 दिन के बाद कनेक्शन जोड़ा जाता है।
अधिकांश प्रीपेड मीटर के उपभोक्ताओं का नंबर लिंक करें बिना ठेकेदार ने मीटर लगा दिये हैं। जिसके कारण बिजली के बिल की स्थिति का मैसेज उपभोक्ता के पास नहीं आता है।
सदर विधायक के द्वारा विभाग के अधिकारियों को कड़ाई से निर्देशित करते हुए 16 अप्रैल से 28 अप्रैल के अंदर–अंदर सभी प्रीपेड मीटरों के उपभोक्ताओं का फोन जुड़वाने के लिए कहा गया है।
यदि इस समय तक यह कार्यवाही नहीं हुई तो ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कराये जाने हेतु ऊर्जा मंत्री को कहा जायेगा।
यदि विभागीय अधिकारियों के द्वारा इस कार्य में शिथिलता बरती जाती है, तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया जाएगा।
प्रीपेड मीटर के स्थान पर पोस्टपेड मीटर की पुरानी व्यवस्था लागू कराने हेतु उच्च स्तर पर विधायक मनीष असीजा एवं संगठन पूरी दृढ़ता पूर्वक प्रयास करेंगे, तब तक किसी उपभोक्ता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
