गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ ।राजधानी के थाना विकासनगर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।जानकारी के अनुसार 17 मार्च को थाना विकासनगर में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत एक संगठित गिरोह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस गिरोह का नेतृत्व सुशील कुमार मिश्रा उर्फ रज्जन मिश्रा कर रहा था और इसमें कुल 13 सदस्य शामिल बताए गए हैं।इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी और फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी।

हरदोई रोड से हुई गिरफ्तारी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी सोनेन्द्र सिंह हरदोई रोड स्थित अल कबीर लॉन के पास मौजूद है।इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोनेन्द्र सिंह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य संगठित तरीके से अपराध कर क्षेत्र में डर और दहशत फैलाते थे, जिससे कानून-व्यवस्था भी प्रभावित होती थी।

झुलसे दक्ष के इलाज को डीएम ने दिए 1 लाख रुपये ये खबर भी पढ़े : झुलसे दक्ष के इलाज को डीएम ने दिए 1 लाख रुपये

कोर्ट में पेश, भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।विकासनगर पुलिस की इस कार्रवाई से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस