राघोपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

बलिया । बलिया में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा-नगरा मार्ग पर राघोपुर में शराब की दुकान के पास चखना बेचने वाले युवक की गुरुवार की रात करीब दस बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज हत्या के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आठ घंटे के अंदर ही एसओजी टीम की मदद से एक मुठभेड़ में सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल ने शुक्रवार सुबह बताया कि रसड़ा-नगरा मार्ग पर राघोपुर चट्टी से एक किलोमीटर पर अंग्रेजी दारू की दुकान के पास 48 वर्षीय संतोष सिंह उर्फ बागी पुत्र राम अवध सिंह ग्राम बेलसडी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर चखना की दुकान किया था। वह रात करीब दस बजे अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। इसी बीच गाजीपुर के ही क़ासिमाबाद के रहने वाले गोलू सिंह ने अपने साथियों के साथ आकर पिस्तौल से फायर करके हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि संतोष सिंह के सिर पर एक गोली एवं पेट पर एक गोली लगी है। हत्या के बाद बदमाश मौके से भाग गए। हत्यारे मृतक संतोष सिंह के जानने वाले थे। चखना के पैसे को लेकर हुए विवाद में यह घटना हुई है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। घटनास्थल का एफएसएल टीम ने परीक्षण किया है। वहीं, आठ घंटे के अंदर मुठभेड़ के दौरान गाजीपुर के बदमाश पकड़े गए। दो को पैर में गोली है। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब स्वाट टीम व थाना रसड़ा पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी कटहुरा मोड़ के पास पुलिस टीम द्वारा कुछ संदिग्ध का चेकिंग का प्रयास किया गया तो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह पुत्र स्व अरविंद सिंह निवासी मडहीं थाना कासिमाबाद गाजीपुर के बाएं पैर में गोली लगी। जबकि संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर के भी बाएं पैर में गोली लगी है। तीन अन्य अतुल सिंह उर्फ बब्बू सिंह बृजेश सिंह खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर, प्रवीण सिंह उर्फ गोलु पुत्र नरेंद्र उर्फ नि शेखनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर व प्रभात सिंह उर्फ बंटी पुत्र संजय सिंह निवासी खजुरगांव थाना कासिमाबाद गाजीपुर को को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में चखने के पैसे को लेकर विवाद में हत्या की गयी है। घायल बदमाशों मंजीत सिंह उर्फ ओम सिंह व संदीप सिंह उर्फ गोलु सिंह का उपचार सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकडे गये बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल व एक कट्टा व कुछ जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।

होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी ये खबर भी पढ़े : होटल नोवोटेल में पार्किंग की जगह बनायी बेकरी व स्टॉफ क्वॉर्टर, नोटिस जारी

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया

रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन

भोपाल: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की इकलौती उम्मीद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन एक बड़े कानूनी विवाद में फंसने...
मध्य प्रदेश 
रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत

नई दिल्ली। Samsung Galaxy S25 Ultra को सस्ते में खरीदने का मौका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन...
टेक-मित्र 
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत

मौसम 10 जून: 23 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 10 जून 2026: देश में मौसम एक बार फिर से अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है। मौसम...
राष्ट्रीय 
मौसम 10 जून: 23 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

आज का राशिफल 10 जून 2026 :आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलने की संभावना 

मेष   दिन अनुकूल रहेगा。 कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक योजनाओं से फायदा होगा。 निवेश के मामले वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 10 जून 2026 :आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलने की संभावना 

उत्तर प्रदेश

रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी

कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने...
उत्तर प्रदेश 
रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी