परीक्षा देने जा रही युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी हसीब को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चारबाग बस अड्डे से युवतियों को ऑटो में बैठाया और रामलीला ग्राउंड के पास सुनसान इलाके में ले जाकर जबरदस्ती, अभद्रता और मारपीट की। विरोध करने पर दोनों युवतियों को घायल किया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के ऑटो को घेरकर रोकने का प्रयास किया, जिस पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : कड़ी सुरक्षा में हुई पहले दिन की परीक्षा संपन्न ये खबर भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : कड़ी सुरक्षा में हुई पहले दिन की परीक्षा संपन्न

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, एक तमंचा तथा जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए। जांच में पता चला कि हसीब पहले हरदोई के संडीला क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। पारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ढाबे पर हंगामा: जानलेवा हमले मारपीट और लूट के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : ढाबे पर हंगामा: जानलेवा हमले मारपीट और लूट के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
उत्तर प्रदेश 

आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा

लखनऊ। मंगलवार आरटीओ कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हनुमान मंदिर मे आज छठवें बड़े मंगल पर भगवान हनुमान की भव्य-पूजा अर्चना...
उत्तर प्रदेश 
आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा