पशुओं की चोरी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - थाना छावनी पुलिस व स्वाट टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में पशुओं की चोरी करने वाले गिरोह से संबंधित 03 चोरो को थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत 10 नम्बर ठोकर से आज मंगलवार को गिरफ्तार कर चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल, 02 अदद चाकू व रुपये 22,200/- नकद बरामद किया गया | जिसके क्रम में थाना छावनी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0- 07/2025 धारा- 319(2), 318(4), 338, 336(2), 340(2), 303(2), 317(2) BNS व 4/24 Arms Act पंजीकृत कर पूर्व में पशुओं की चोरी के संबंध में थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 292/2024 धारा- 303(2) BNS व थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-253/2024 धारा-303(2) BNS का का सफल अनावरण कर गिरफ्तार अभयुक्त दद्दन पुत्र हनीफ उम्र करीब 27 वर्ष निवासी शेखपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या,रवि पुत्र किशोरीलाल उम्र करीब 26 वर्ष निवासी शेखपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या,एराज खान पुत्र मो0 सेराज उम्र करीब 26 वर्ष निवासी रौनाही थाना रौनाही जनपद अयोध्या को न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
