अंबेडकर जयंती विवाद में 19 आरोपी गिरफ्तार,मैलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तलहा हसन (विशेष संवाददाता)
मैलानी-खीरी। अंबेडकर जयंती के मौके पर बाकेगंज क्षेत्र में हुए विवाद के मामले में थाना मैलानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती के दौरान बाकेगंज में विवाद हो गया था, जिसमें कुछ लोगों द्वारा पथराव और उपद्रव किया गया। इस मामले में थाना मैलानी में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 अप्रैल को सभी 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जयपाल, अनुराग, रजनीश, वीरपाल, सूर्यप्रसाद उर्फ सूरज, सुनील कुमार, पंकज, लल्लूराम, रोहित, अर्जुन कुमार, परमीत, आदित्य, अजीत कुमार, राज, विमल कुमार, हरीशंकर, अनांशु, नीरज और श्यामकुमार। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।
ये खबर भी पढ़े : एससी-एसटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाे जांच : हाईकोर्टपुलिस टीम: इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, अवलीश कुमार, विजेंद्र गंगवार सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
