अंबेडकर जयंती पर “रन फॉर इक्वालिटी” 14 अप्रैल को, विशेष यातायात व्यवस्था लागू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को सुबह 4 बजे “रन फॉर इक्वालिटी-7” का आयोजन किया जाएगा। दौड़ की शुरुआत अल्बर्ट हॉल के दक्षिणी गेट से होगी, जो जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मालवीय नगर पुलिया, एपेक्स सर्किल, पत्रिका गेट और बजाज नगर होते हुए पुनः अल्बर्ट हॉल पर समाप्त होगी।

यातायात पुलिस के अनुसार आयोजन को लेकर शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। दौड़ मार्ग पर सुबह 3 बजे से सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामनिवास बाग से जवाहर सर्किल तक, मालवीय नगर पुलिया से एपेक्स सर्किल और बजाज नगर तिराहे से केवी स्कूल तिराहे तक सामान्य यातायात को आवश्यकता अनुसार डायवर्ट किया जाएगा।

वहीं, त्रिमूर्ति सर्किल, सूचना केंद्र और घोड़ा सर्किल से आरोग्य पथ की ओर जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। दिल्ली व आगरा रोड से सिंधी कैंप आने वाली रोडवेज बसों को गुरुद्वारा मोड़, घाटगेट, सांगानेर गेट और अशोका मार्ग से होकर भेजा जाएगा। वहीं, सिंधी कैंप से बाहर जाने वाली बसों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि दौड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, हालांकि एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को निर्बाध आवागमन की अनुमति रहेगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता ये खबर भी पढ़े : पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार