साधु-संतों की उपस्थिति में चलो अयोध्या विश्वव्यापी अभियान शुरू

साधु-संतों की उपस्थिति में चलो अयोध्या विश्वव्यापी अभियान शुरू

जयपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री पंच खंडपीठ की ओर से शुक्रवार को टोंक रोड स्थित पावन धाम में पंचखंड पीठाधीश्वर सोमेन्द्र महाराज ने अन्य साधु-संतों की उपस्थिति में चलो अयोध्या विश्वव्यापी अभियान शुरू किया।सोमेन्द्र महाराज ने कहा कि आचार्य धर्मेंद्र महाराज का सपना था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने, यह सपना अब पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य में यह अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान में सभी से आग्रह किया जा रहा है कि 22 जनवरी को अपने घर और प्रतिष्ठान में दीप प्रज्जवलन करें। इसके बाद प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार अयोध्या की यात्रा करें। इसी कड़ी में 25 जनवरी को विराटनगर स्थित पावन धाम से कई श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे। जयपुर मंडल, सत्ताईसा मण्डल, पैत्तालिसा मंडल, सीकर मंडल के संत-महंत, धर्माचार्य भी अपने-अपने क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जाएंगे।

पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य सोमेन्द्र महाराज ने संवाददाताओं को बताया कि श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के पुरोधा एवं श्री राम मंदिर के स्वप्नदृष्टा आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज ने 1981 से 2018 तक हजारों सभाएं कर श्री राम मंदिर बनाने का माहौल बनाया। उन पर दो दर्जन मुकदमे थे। वे 7 सात बार जेल गए। कठोर अनशन कर कर देशभर में प्रवास कर राममंदिर की अलख जगाई। करोड़ों लोगों तक जन जागृति अभियान चलाया। उन्होंने 1966 में दिल्ली में गोरक्षा आंदोलन किया। 52 दिन तक अनशन किया। वे काशी विश्वनाथ भगवान आंदोलन प्रारम्भ करने वाले सबसे युवा संत थे। अभियान के जयपुर संभाग के प्रवक्ता पं. पंकज पाराशर ने बताया कि श्री पंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेन्द्र महाराज 28 जनवरी से 11 फरवरी तक नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर, इंडोनेशिया, वाली, कम्बोडिया आदि देशों की यात्रा कर वहां भी चलो अयोध्या अभियान के अन्तर्गत प्रवासी भारतीयों को प्रेरित करेंगे।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन बार बार चुनाव कराये जाने से रोक लगने पर पैसे की बर्बादी बचेगी--सांसद नवीन जैन
    फिरोजाबाद, महानगर द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन फिरोजाबाद क्लब लिमिटेड में आयोजित किया
सपा के जिला कार्यालय पर पहलगाम हमले की निंदा कर मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित की
स्कूल चलो अभियान के तहत नये बच्चों का स्कूल में कम दाखिला हुआ है--जिलाधिकारी
समुचित विकास व पारदर्शी प्रशासन ही मुख्य उदेश्य : जिलाधिकारी 
पहले दिन नए डीएम का मंडलीय जिला चिकित्सालय पर छापा
बागीचे में मिली स्कूल शिक्षिका की लाश, चार दिन से थी लापता
पौड़ी के पैठाणी व भिताई मल्ली में कार खाई में गिरी, दो की मौत...