कोहरे ने बढ़ाई ठंड, कड़ाके की सर्दी का अलर्ट...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में घने कोहरे ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। सोमवार सुबह जयपुर, कोटा, अलवर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और सीकर सहित कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए, जबकि जयपुर का नाहरगढ़ और आमेर किले भी धुंध की चादर में लिपट गए। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 3 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आज (सोमवार) जयपुर, अजमेर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के 19 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 8-9 जनवरी के बाद कोहरे में कमी आने की संभावना है, लेकिन प्रदेश में शीतलहर का असर तेज हो सकता है। मकर संक्रांति से पहले एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10-12 जनवरी के बीच जयपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में बादल छाएंगे और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में घने कोहरे के चलते दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। श्रीगंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा रहा। हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

रविवार को अजमेर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वनस्थली (टोंक) में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम 6.9 डिग्री रहा। अलवर में तापमान 20 डिग्री अधिकतम और 7.9 डिग्री न्यूनतम रहा। राजधानी जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहा। पिलानी में 21.2 डिग्री अधिकतम और 8.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सीकर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10.5 डिग्री रहा। कोटा में यह क्रमशः 24 डिग्री और 11.4 डिग्री रहा। चित्तौड़गढ़ में दिन का तापमान 29.7 डिग्री अधिकतम और 9.6 डिग्री न्यूनतम रहा। उदयपुर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम 9.1 डिग्री रहा। बाड़मेर में 25.4 डिग्री अधिकतम और 13.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

इसी प्रकार जैसलमेर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 8.3 डिग्री रहा। जोधपुर में दिन का तापमान 25.8 डिग्री अधिकतम और 11.2 डिग्री न्यूनतम रहा। फलोदी में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम 10.8 डिग्री रहा। बीकानेर में यह क्रमशः 21.7 डिग्री और 9.8 डिग्री रहा। चूरू में 22.2 डिग्री अधिकतम और 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री रहा। धौलपुर में यह क्रमशः 14.4 डिग्री और 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। बारां में दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा। हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री और न्यूनतम 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। जालोर में यह क्रमशः 27.4 डिग्री और 10.1 डिग्री रहा। सिरोही में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम 7.9 डिग्री रहा। फतेहपुर में दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। करौली में यह क्रमशः 17.4 डिग्री और 10.6 डिग्री रहा। माउंट आबू में अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम 6.4 डिग्री रहा।

फिर सक्रिय हुआ मानसून, तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ये खबर भी पढ़े : फिर सक्रिय हुआ मानसून, तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

बस्ती - उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी.) के  पदाधिकारियों, व्यापारी साथियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष  राकेश सिंह के...
उत्तर प्रदेश 
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

पुराने प्यार के लिए छोड़ा ससुराल, पति ने खुद प्रेमी के साथ करा दिए सात फेरे

लखनऊ। शादी के मंडप में लिए गए सात फेरे आमतौर पर जिंदगीभर साथ निभाने का वादा होते हैं, लेकिन मलिहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुराने प्यार के लिए छोड़ा ससुराल, पति ने खुद प्रेमी के साथ करा दिए सात फेरे

ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने पर सख्ती, 14 सितंबर तक भेजने के निर्देश

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने पर सख्ती, 14 सितंबर तक भेजने के निर्देश

रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

5 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी क्यों - रंजीत श्रीवास्तवबस्ती - आवास विकास कालोनी मे...
उत्तर प्रदेश 
रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...