राजस्थान में सड़क हादसे में पांच की मौत, नौ घायल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रेलर ने ब्रेक फेल हो जाने के कारण तेज गति से एक टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए 9 लोगों में से 8 को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। हादसा मालवा का चौरा पुलिया के पास हुआ, जहां सालेरिया गांव से टेम्पो चालक सवारियां लेकर हाईवे पर आया था। टेम्पो देवला की ओर जा रहा था।

इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो में सवार यात्री उछलकर बाहर जा गिरे और टेम्पो पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। हादसे में 4 महिलाओं और एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। इनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नाबालिग ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

राजस्थान के 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान के 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

हाईवे पेट्रोलिंग आॅफिसर भगवत सिंह झाला के अनुसार, टेम्पो में कुल 14 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भेजा गया लेकिन इस बीच पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद शव घंटों तक सड़क पर पड़े रहे, जिससे यातायात बाधित हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया और हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम बेहतर करने की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हादसे की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है और जांच-पड़ताल कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत