रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो भाईयों को मारी टक्कर

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-52 पर राजावास के पास मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाइयों को रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

थानाधिकारी उदय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुए इस हादसे में जयपुर निवासी गजेंद्र सिंह (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई दिव्यम (18) गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।

घटना के बाद टाटियावास टोल पेट्रोलिंग टीम की एंबुलेंस से दोनों घायलों को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार दोनों भाई बाइक से सामोद स्थित वीर हनुमान जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता विजय सिंह ने बताया कि गजेंद्र ग्रेजुएशन कर रहे थे, जबकि दिव्यम 10वीं पास है। दोनों भाई हर मंगलवार को हनुमान जी के दर्शन के लिए जाते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।


संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत