भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, आमजन को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण राज्य सरकार की प्राथमिकता-मुख्यमंत्री

77वां राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह

Published By Prakash Chandra Sharma
On
Prakash Chandra Sharma Picture

प्रकाश चंद्र शर्मा

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पुलिस पर प्रदेश की कानून व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी है। पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाकर प्रदेश में आमजन को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस के जवान अथक परिश्रम, अनुशासन और जनसेवा के जज्बे के साथ हर परिस्थिति में ढाल बनकर प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है तथा हम अपराध मुक्त राजस्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 
शर्मा गुरुवार को राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस ने 77 वर्षों की इस गौरवमयी यात्रा में साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान की अनुपम मिसालें पेश की हैं। शर्मा ने अमर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों ने आमजन की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया।

कम्युनिटी पुलिसिंग से साइबर अपराधों पर लगेगा अंकुश

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं। प्रदेश में सुदृढ़ पुलिसिंग से समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। अच्छी कानून व्यवस्था से राजस्थान की पहचान अब एक शांतिप्रिय राज्य के रूप में बनी है। इससे बड़ी संख्या में निवेशक और पर्यटक प्रदेश में आने के उत्सुक हैं और राज्य अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग से साइबर अपराध, नशा व संगठित अपराध जैसी चुनौतियों का सामना आसानी से किया जा सकता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। जागरूक नागरिक ही इन अपराधों के खिलाफ सबसे मजबूत दीवार बन सकते हैं।

पानी लेने निकले परिवार पर गिरा बिजली पोल, पिता-पुत्र की मौत ये खबर भी पढ़े : पानी लेने निकले परिवार पर गिरा बिजली पोल, पिता-पुत्र की मौत

नवीन कानूनों के क्रियान्वयन में राजस्थान अग्रणी

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा लाए गए नवीन कानूनों के क्रियान्वयन में राजस्थान अग्रणी राज्यों में शामिल है। हमारी सरकार अपराध और भ्रष्टाचार रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि पिछले दो वर्षों में अपराधों में 18.77 प्रतिशत की कमी आई है। हत्या के प्रकरणों में 25.68 प्रतिशत, डकैती में 47.26, लूट में 50.75 तथा महिला अत्याचारों में लगभग 10 प्रतिशत की कमी आई है। 

एंटी नारकोटिक्स, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स कर रही प्रभावी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन कर एक पुलिस थाना और 17 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। नकल माफिया पर कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, प्रदेश में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ और जिससे युवाओं का सरकार में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स प्रभावी कार्य कर रहा है। इससे फायर आर्म्स के उपयोग एवं उनसे होने वाली मौतों में गिरावट आई है। वहीं, साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए सभी पुलिस थानों पर साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना कर आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है। 

मजबूत पुलिसिंग के लिए उठाए जा रहे अनेक कदम

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस कार्मिकों के कल्याण और प्रभावी पुलिसिंग के लिए अनेक कदम उठाए हैं। प्रदेश के पुलिस बल को मजबूत करने के लिए 8 हजार से अधिक कांस्टेबलों की नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। साथ ही, प्रभावी पुलिसिंग के लिए 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 2 पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय तथा 23 नए पुलिस थाने सृजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 8 पुलिस चौकियों का पुलिस थानों में क्रमोन्नयन, 1 हजार पुलिस मोबाइल यूनिट्स की तैनाती, 35 नवीन पुलिस चौकियां खोलना, कॉन्‍स्टेबल से सहायक उप निरीक्षक तक के कार्मिकों के स्वीकृत सालाना वर्दी भत्ता में बढ़ोतरी, पुलिस कर्मियों के मैस भत्ते की राशि में वृद्धि जैसे निर्णयों से पुलिस बल को मजबूत किया गया है। 
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस सजग प्रहरी के रूप में कार्य कर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ कर रही है तथा पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में पुलिस बल को आधुनिकीकरण के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया करवाए गए हैं। राजस्थान पुलिस कर्तव्य पथ पर अग्रसर होते हुए प्रदेश में शांति व्यवस्था को बरकरार रखने एवं संविधान मूल्यों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। 
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में आयोजित सेरेमोनियल परेड का निरीक्षण किया। इस परेड में राजस्थान पुलिस अकादमी, आरएसी की चौथी व पांचवीं बटालियन, आयुक्तालय जयपुर की निर्भया स्क्वॉड, यातायात कर्मी, हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर, एसडीआरएफ, जीआरपी, एमबीसी खैरवाड़ा, ईआरटी और घुड़सवार दल सहित कुल 12 प्लाटून सम्मिलित हुए। परेड के दौरान आरपीए के सेंट्रल बैंड ने अपनी मधुर धुनों से वातावरण में जोश भर दिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बीजू जॉर्ज जोसफ व बिपिन कुमार पाण्डेय, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक सीताराम भाकल व गिरधारी लाल शर्मा तथा सहायक उपनिरीक्षक गोविंदराम को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से पुरस्कृत किया। इस दौरान शर्मा ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए नया पोर्टल एवं मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इससे पहले उन्होंने परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास तथा सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Prakash Chandra Sharma Picture

पत्रकारिता में 35 वर्षों से सक्रिय प्रकाश चंद्र शर्मा एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। राजस्थान के जयपुर से रिपोर्टिंग करते हुए वह ‘तरुणमित्र’ के साथ भी जुड़े हुए हैं और समाचार लेखन व कवरेज में योगदान दे रहे हैं।

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र