अंबेडकर स्मारक में तोड़फोड़ के बाद हिंसा

परभणी में भीड़ ने दुकानें-गाड़ियां जलाईं

अंबेडकर स्मारक में तोड़फोड़ के बाद हिंसा

  • पुलिस ने किया लाठीचार्ज , आरोपी गिरफ्तार
  • हिंसा और तनाव के बाद लगा कर्फ्यू

मुंबई। महाराष्ट्र के परभणि जिले में संविधान की अवमानना करने पर बुधवार सुबह से ही तनाव व्याप्त है। आंबेडकर अनुयायियों ने जिलाधिकारी कार्यालय और सैकड़ों वाहनों में तोड़-फोड़ की है। इसे देखते हुए कलेक्टर रघुनाथ गावड़े ने यहां कर्फ्यू लागू करने की घोषणा कर दी है। पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां यहां शांति स्थापित करने का प्रायस कर रही हैं। संविधान के प्रति अवमानना करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कलेक्टर गावड़े ने लोगों से शांति स्थापित करने में मदद करने की अपील की है। दरअसल, परभणि में मंगलवार शाम को एक शख्स ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास रखी गई संविधान की प्रति की अवमानना की थी। इसका विरोध करने के लिए आंबेडकर अनुयायियों ने परभणि शहर को बंद करने का ऐलान किया था। बुधवार की सुबह से आंबेडकर अनुयायियों ने जिंतूर मार्ग, पाथरी मार्ग, वसमत रोड पर विभिन्न स्थानों पर धरना दिया।

इस दौरान टायर भी जलाए गए और यातायात रोक दिया गया। शहर की कुछ अन्य सड़कों पर भी यही स्थिति रही, लेकिन दोपहर होते-होते माहौल बिगड़ गया। प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन रोड इलाके में दुकानों के शटर, बोर्ड, दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। सड़कों पर आगजनी के दौरान पुलिस दर्शक की भूमिका में थी। हालांकि, एक गाड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी के बाद आंदोलन के उग्र होने का संकेत मिलते ही पुलिस बल बढ़ा दिया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और उसे तितर-बितर करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ जगहों पर आंसू गैस भी छोड़े। जिला कलेक्टर ने स्थिति को सामान्य करने के लिए आंबेडकर अनुयायियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। उसी समय जिलाधिकारी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर ने परभणि में कर्फ्यू लागू कर दिया है। शहर में स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि परभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर भारतीय संविधान की धज्जिया उड़ाईं। यह बहुत ही शर्मनाक है। यह पहली बार नहीं है, जब बाबासाहेब और उनके द्वारा बनाए गए संविधान का अपमान किया गया है।

वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उनके विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने उपद्रवियों में से एक को गिरफ्तार भी किया है।  परभणी शहर में हुई हिंसा पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, जब से यह सरकार (महायुति) सत्ता में आई है, यहां ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। लोगों को शांति बनाए रखनी चाहिए, सभी जानते हैं कि हम, महाराष्ट्र के लोग हमेशा बाबासाहेब और उनके विचारों के साथ रहे हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, कल एक व्यक्ति ने बाबा साहब की मूर्ति के सामने संविधान का शीशा तोड़ दिया, यह संविधान और बाबा साहब का अपमान है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया। हम मांग करते हैं कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसकी जांच होनी चाहिए - अगर देवेंद्र फडणवीस सरकार के सत्ता में आने के बाद कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। मैं आज दिल्ली में सीएम से मिलूंगा और उनसे इस मामले पर चर्चा करूंगा। जिन अंबेडकरवादियों ने विरोध प्रदर्शन किया है, मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपना विरोध शांतिपूर्ण रखें।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

शाह ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र 3.0, यमुना रिवरफ्रंट, बीमा और रोजगार जैसी घोषणाएं शामिल शाह ने जारी किया भाजपा संकल्प पत्र 3.0, यमुना रिवरफ्रंट, बीमा और रोजगार जैसी घोषणाएं शामिल
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पार्टी के संकल्प...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पहुंची श्रीलंका
Kanpur : ट्रेन के आगे कूदकर वृद्धा ने दी जान, प्रत्यक्षदर्शी हुए हैरान
गोलमाल: शासनादेशों को दरकिनार कर फर्जी फोटो के सहारे शासकीय धन की मची है लूट
76 वे गणतन्त्र दिवस के दृष्टिगत होने वाली परेड रिहर्सल का एसएसपी ने किया निरीक्षण
रेसर बाइक से स्टंट करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर  एक बाइक को सीज कर 27,500 का चालान किया
शिमला में तीन जगह चरस बरामद, दो गिरफ्तार, एक फरार