मराठा आरक्षण के लिए मराठा नेता मनोज जारांगे की जालना में आज से भूख हड़ताल शुरू

प्रशासन की अनुमति नहीं, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

मराठा आरक्षण के लिए मराठा नेता मनोज जारांगे की जालना में आज से भूख हड़ताल शुरू

मुंबई। मराठा समाज को आरक्षणकी मांग को लेकर शनिवार से मराठा नेता मनोज जारांगे ने जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मनोज जारांगे की भूख हड़ताल का अंतरवाली सराटी के कई गांव वालों ने विरोध किया है, इसी वजह से भूख हड़ताल को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। अंतरवाली सराटी में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मनोज जारांगे ने कहा कि राज्य सरकार ने मराठा समाज के सगे-संबंधियों को आरक्षण देने का आश्वासन दिया था, इसी वजह से उन्होंने पिछली बार भूख हड़ताल खत्म की थी। लेकिन अब तक सरकार ने अपने वायदे को पूरा नहीं किया है। इसी वजह से मनोज जारांगे 4 जून से भूख हड़ताल पर जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने आचार संहिता की वजह से अनुमति नहीं दी थी। अब पुलिस ने गांववालों का विरोध बताते हुए अनुमति नहीं दी है। मनोज जारांगे ने कहा कि वे भूख हड़ताल कर रहे हैं, अगर सरकार नहीं जागी तो वे महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

खनौरी में अनशन पर बैठे किसानों का ऐलान, नहीं करवाएंगे मेडिकल खनौरी में अनशन पर बैठे किसानों का ऐलान, नहीं करवाएंगे मेडिकल
चंडीगढ़। पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन शनिवार को 54वें दिन भी जारी...
नशा तस्करी से निपटने के लिए बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने बनाई साझा रणनीति
पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के पीएसओ की पिस्टल चुराई, अभियुक्त को एक साल की कैद
दिव्यांग से डेढ साल तक काम लेकर वेतन नहीं देने पर मांगा जवाब
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर में खाली कराया दो लाख उनसठ हजार लाख वर्ग फिट अतिक्रमण
संदिग्ध परिस्थितियाें में गर्भवती महिला और बेटी की मौत 
निर्वाचन आयुक्त से मिलकर विधायक  ममता राकेश ने जताई निकाय चुनाव में गड़बड़ी की आशंका