कांग्रेस के प्रदेश आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नामदेव उसेंडी ने पार्टी छोड़ी, भाजपा के संपर्क में

कांग्रेस के प्रदेश आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नामदेव उसेंडी ने पार्टी छोड़ी, भाजपा के संपर्क में

मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. नामदेव उसेंडी ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि नामदेव उसेंडी भाजपा के संपर्क में हैं और बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। डॉ. नामदेव उसेंडी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि उन्होंने गढ़चिरौली-चिमुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट मांगा था। इस सीट पर उन्होंने इससे पहले लोकसभा चुनाव लड़ा था और काफी कम अंतर से पराजित हुए थे। इस बार इस सीट पर उन्हें जीत का पूरा भरोसा था लेकिन पार्टी ने उनकी जगह किसी अन्य को टिकट दे दिया। इसी वजह से उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। उसेंडी ने कहा कि उन्होंने भाजपा नेताओं से संपर्क किया है, बहुत जल्द वे भाजपा में शामिल होंगे।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , दहेज प्रताड़ना का आरोप  विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , दहेज प्रताड़ना का आरोप
बिहार : बेतिया में लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबरौरा गांव में शुक्रवार की शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या...
वीरांगना झलकारीबाई शोभायात्रा के संयोजक बनाये गये शान्तिदास शंखवार
CRPF जवान की टिकट को लेकर कांवड़ियों से कहासुनी मारपीट में बदली
नेक कार्य करके बेजुबान जानवरो की सेवा करने वाले हुए सम्मानित
कौशाम्बी में जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को दीया आयुष्मान कार्ड 
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील मंझनपुर में सुनी जनशिकायतें
 ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी चार श्रद्धालुओं को टक्कर , हादसे में एक की मौके पर मौत