प्लेटफॉर्म के लिए पटरी पार कर रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में मंगलवार की रात प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान पटरी पार कर रही महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

ज्ञात हो कि अनूपपुर रेलवे स्टेशन में में अमृत योजना के तहत निर्माण कार्य किया जा रहा हैं जिसमें एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पहले से बने ओवरब्रिज को खराब बताकर तोड़ दिया गया था, जिसके बाद वह अब तक नहीं बन पाया हैं।

जिससे लोग 1 प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म में जाने के लिए लाईन पार कर जोखिम उठाते हुए पार करते हैं। वहीं रेलवे ने एक ओवरब्रिज बनाया जो स्टेशन के अंतिम छोर में होने से बुजुर्गो और महिलाओं परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात्रि 9 बजे के लगभग 47 वर्षीय हमीदा बेगम निवासी ग्राम पंचायत जामुडी, थाना अनूपपुर, प्रयागराज जाने के लिए टिकट लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से प्लेटफॉर्म नंबर 3/4 की ओर जा रही थीं।

मप्र में 1.05 लाख करोड़ का रोड नेटवर्क प्लान ये खबर भी पढ़े : मप्र में 1.05 लाख करोड़ का रोड नेटवर्क प्लान

इसी दौरान पटरी पार करते समय वह अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

ओवरब्रिज की कमी बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पर लंबे समय से पर्याप्त और सुरक्षित ओवरब्रिज सहित दक्षिण की तरफ टिकिट खिड़की की मांग की जा रही है।

जिससे दक्षिण की तरफ से आने वाले यात्रियों को पहले उत्त र दिशा में बने 1 नं. प्लेटफॉर्म में टिकट घर से टिकिट लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 3/4 आना होता हैं इस दौरान गाड़ी आने की जल्दाबाजी में लोग लाईन पार कर प्लेटफॉर्म जान जोखिम में डालते हुए पार करते हैं। पुराना पैदल पुल को तोड़ने के बाद नया पुल निर्माणाधीन है जिसका कार्य कछुए की गति चल रहा हैं।

रेलवे प्रशासन पर उठे सवाल
इस घटना ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाता या अस्थायी सुरक्षित व्यवस्था की जाती, तो इस तरह की दुर्घटना टाली जा सकती थी।

वहीं मौके पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों को पटरी पार करने से रोकने के लिए पर्याप्त सख्ती नहीं बरती जा रही, जिससे ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।

क्षेत्र में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज जल्द से जल्द बनाया जाए।

निर्माण पूरा होने तक वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जाए। यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्थागत लापरवाही का परिणाम माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन इस गंभीर घटना के बाद कितनी तेजी से सुधारात्मक कदम उठाता है समय ही बतायेगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस