आज पूरे विश्व में फहरा रही योग की यश-पताका: विष्णुदत्त शर्मा

आज पूरे विश्व में फहरा रही योग की यश-पताका: विष्णुदत्त शर्मा

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री ने भोपाल में किया योग
भोपाल। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना के जुगलकिशोर मंदिर परिसर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने टीटी नगर में योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय दिवस पर 175 देशों ने योग कर अन्य देशों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने दुनिया के देशों को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाने की सलाह दी थी और दुनिया के देशों ने हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक योग को आत्मसात किया। आज पूरे विश्व में योग की यश-पताका फहरा रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में बूथ स्तर पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यूं तो अनादिकाल से ही योग भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग रहा है। किसी भी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक साधना की सिद्धि से पूर्व योगाभ्यास द्वारा शरीर को साधने का कार्य योग द्वारा किया जाता है। महर्षि पतंजलि सहित अनेक योगशास्त्रियों ने योग के सरलीकरण का समहनीय कार्य किया, ताकि आम जनमानस के लिए योग सुलभ हो सके। वर्तमान कालखण्ड में भारत के गौरव की यश-पताका को निरन्तर विश्व में लहराने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने इस भारतीय ज्ञान-मनीषा को समूची दुनिया में लोकप्रिय एवं नवीन पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज पूरा विश्व योग के साथ ही भारत के वैभव और निरन्तर प्रगति की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहा है। मोदी जी के प्रयासों से ही आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।

योग के साथ स्वच्छता को भी अपनाएं
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के योग के संदेश को दुनिया के अन्य देश अपनाकर अपने आपको स्वस्थ रखने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आज श्रीनगर में योग कर योग के साथ-साथ शांति का भी संदेश दिया। पन्ना में भी हर जगह आज योग एवं सामाजिक संस्थाओं से लेकर स्थानीय लोगों ने निरोगी काया रखने का संदेश दिया है। मैं पन्ना की जनता से आग्रह करता हूं कि योग के साथ-साथ वो स्वच्छता को भी अपनाकर आगे बढ़ाकर नया इतिहास रचेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मिश्रा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने टीटी नगर स्थित मैदान में योग किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा एवं मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश के हर बूथ पर सम्पन्न हुए योग कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी ने योग दिवस पर प्रदेश भर के बूथों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जब तक पालिका में बजट रहेगा, तब तक शहर का विकास होता रहेगा: फात्मा रज़ा  जब तक पालिका में बजट रहेगा, तब तक शहर का विकास होता रहेगा: फात्मा रज़ा 
    बदायूं। शुक्रवार को फात्मा रज़ा ने मोहल्ला नेकपुर में सीसी इण्टरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य एवं छह सडका
दीक्षांत समारोह में मेधावियों में प्रमाण-पत्र का वितरण
प्रभारी मंत्री ने युवाओं, उद्यमियों एवं कारीगरों का गौरव सम्मान कर किया उत्साहवर्धन
विधायक अजय सिंह के सहयोग से 1800 यात्री महाकुंभ के लिए रवाना
कप्तानगंज में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का भव्य स्वागत
योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेंगी - आशीष पटेल
डिजिटल वारियर्स कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में दी गई जानकारी