राजगढ़ः बकरी चराने गए 12 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत, पुलिस जांच जारी
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रिछड़िया में शुक्रवार को 12 वर्षीय बालक लक्ष्मण पुत्र रमेश तंवर की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण अपने गांव के एक आठ वर्षीय बच्चे के साथ खेत में बकरी चराने गया हुआ था। इसी दौरान उसे प्यास लगी और वह खेत में बने कुएं में लगी सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरने लगा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।
साथ में मौजूद बच्चे ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद बालक को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर यह जांच शुरू कर दी है कि हादसे के समय बालक कुएं में कैसे गिरा और घटना की वास्तविक परिस्थिति क्या रही।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
