पीथमपुर में जहरीला कचरा जलाने का विरोध तेज, पुलिस पर हुआ पथराव

 कलेक्टर बोले- कानून व्यवस्था बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गैस कांड के 40 साल यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा धार जिले औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में नष्ट करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन इसका जमकर विरोध विरोध हो रहा है। शुक्रवार सुबह से हो रहा प्रदर्शन शाम को और तेज हो गया। पावर हाउस चौराहे पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी एक महिला को घसीटते नजर आए। पत्थर फेंकने वालों को पुलिस ने चेतावनी दी है। पुलिस ने एनाउंस कर भीड़ को ऐसा नहीं करने की हिदायत दी है। पथराव की घटना के बाद एसपी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

इसी बीच धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने शुक्रवार देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि पीथमपुर में कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं देंगे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान सभी लोगों की बातें सुनी जा रही हैं और उनका निराकरण भी किया जा रहा है। जनता से निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक किया जा रहा है, समझाइश दी जा रही है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। हर एक गतिविधि पारदर्शी तरीके से मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी व्यक्ति के जीवन-यापन को प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा। कलेक्टर मिश्रा ने कहा है कि हम सभी से संवाद करेंगे और सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देशानुसार संविधान के दायरे में रहकर ही सभी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि सड़कों पर प्रदर्शन न करें। आमजन की सभी बातें सुनी जाएंगी।

दरअसल, यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा जलाने के विरोध में शुक्रवार को पूरा पीथमपुर बंद रहा और यहां सुबह से जोरदार प्रदर्शन किया जा रहा है। सुबह प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, तभी किसी ने पीछे से आग लगा दी, जिससे दोनों लोग झुलस गए। उन्हें इंदौर में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के नाम राजकुमार रघुवंशी और राजू पटले हैं। इसके बाद भी प्रदर्शन जारी रहा। दोपहर में पीथमपुर के ही गुडलक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद शाम को छत्र छाया चौराहे पर भी पुलिस ने लोगों पर लाठियां चलाई। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें खदेड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जिससे हाईवे पर करीब 7 किलोमीटर तक वाहन फंस गए।

पीथमपुर में मुख्य धरना प्रदर्शन महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर किया जा रहा है। जिसमें पीथमपुर बचाओ समिति, पीथमपुर रक्षा मंच, कांग्रेस, भाजपा, राठौर समाज, क्षत्रिय समाज, सेन समाज, आदिवासी समाज, ऑल ट्रेड यूनियन समेत अन्य संगठन शामिल हैं। इसके अलावा सांवरिया मंदिर, अकोलिया चौराहा, बरदरी चौराहा, छत्रछाया गेट, आजाद चौराहा, गुडलक चौराहा, एबी रोड पर मनाल होटल के सामने स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन की वजह से आजाद चौराहा, अकोलिया चौराहा, छत्र छाया चौराहा और गुडलक चौराहे पर लंबा जाम लग गया।

इंदौर आने-जाने के सभी रस्ते बंद
पीथमपुर में लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने चारों तरफ से आने-जाने के रास्ते बंद कर दिए हैं। इंदौर जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद है। यहां लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। खाने का सामान भी नहीं है। यहां की फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर परेशान हो रहे हैं। सड़कों पर लंबा जाम भी नजर आ रहा है। जगह-जगह प्रदर्शनकारी गाड़ियों को रोक रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों में तोड़फोड़ भी की है। मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों को रोका जा रहा है। पीथमपुर में भीड़ के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया है। मोबाइल जैमर लगे वाहनों को भी कई जगह खड़ा किया गया है। शाम को प्रदर्शन के दौरान दो जगहों पर लाठी चार्ज हुआ है। एक जगह वॉटर केनन का भी प्रयोग हुआ है। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री बोले - लोग गलतफहमी का शिकार न हो, सभी का जीवन मूल्यवान
पीथमपुर में कचरे के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि लोग गलतफहमी का शिकार न हो। सभी का जीवन मूल्यवान है। सरकार सभी का हित चाहती है। यूनियन कार्बाइड के कचरे का निस्तारण कोर्ट और वैज्ञानिकों की देखरेख में होगा। अभी कचरे को जलाया भी नहीं जा रहा है।

 

विदिशा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी डे-केयर यूनिट का उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : विदिशा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी डे-केयर यूनिट का उद्घाटन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत