महाकाल मंदिर प्रबंध समिति कार्यालय से दस्तावेजों की फोटोकॉपी बाहर हुई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कार्यालय से दस्तावेजों की हेराफेरी की एक शिकायत कलेक्टर तक पहुंची है। कलेक्टर ने अपने स्तर पर जब जांच करवाई तो मामला सच के करीब मिला। उन्होंने इस बारे में एक गोपनीय जांच बैठा दी है। इधर सूत्रों का दावा है कि मंदिर संबंधी कुछ ओर गोपीनय दस्तावेजों की फोटोकापी प्रशासनिक संकुल भवन से भी हो गई। यह किस कक्ष से हुई, इस बात की जानकारी भी गोपनीय तरीके से एकत्रित की जा रही है महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कार्यालय से महत्वपूर्ण गोपनीय दस्तावेजों की फोटोकापी के सेट बने और मंदिर से बाहर हो गए। यह काम किसने किया और उसका इसके पिछे का उद्देश्य क्या था, इस बात को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बताया जाता है कि इस मामले में कलेक्टर द्वारा गोपनीय तरीके से जांच भी करवाई जा रही है। इस जांच के प्रारंभिक तथ्य सच के करीब तक पहुंच गए हैं।

सूत्रों के अनुसार एक शिकायत कलेक्टर तक पहुंची थी कि मंदिर प्रबंध समिति से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों, पूर्व में हुई खरीदी के दस्तावेजों सहित बहुत सारे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकापी करवाकर सेट बनाए गए। यह सेट मंदिर समिति कार्यालय से बाहर निकल गए। इन सेटों में जो जानकारियां हैं, वह मंदिर समिति के कामकाज को लेकर है। शिकयत मिलने के बाद कलेक्टर ने अपने स्तर पर जांच करवाई। जांच में शिकायत सच के करीब मिलने के बाद कलेक्टर अपने स्तर पर यह तलाश करवा रहे हैं कि इन दस्तावेजों को किसने,किस उद्देश्य के लिए फोटोकापी करवाकर सेट बनवाए? यह सेट किसके इशारे पर बनाए गए और किसके पास इस समय होंगे? बताया जाता है कि अंदर ही अंदर इस बात को लेकर भोपाल तक मोबाइल फोन घनघनाए और कतिपय नामों पर शंका भी व्यक्त की गई।

सूत्र बताते हैं कि महाकाल थाना में भी अमनात में खयानत मामले को लेकर पकड़े गए सात आरोपियों से पूछताछ के दौरान कतिपय दो आरोपियों ने उल्लेख किया था कि कथितों द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकापी करवाई गई और सेट बनाकर अपने साथ ले गए। यह भी उल्लेख किया गया था कि इन दस्तावेजों में से कुछ दस्तावेज प्रशासनिक संकुल स्थित एक कक्ष से की गई फोटोकापी के रूप में भी शामिल है। सूत्रों का दावा है कि ओरीजनल दस्तावेज अपनी जगह जस के तस हैं,लेकिन फोटोकापी होकर, सेट बनकर निकलना सिस्टम के साथ गोपनीयता भंग करने जैसा है। सूत्रों के अनुसार यह तलाशा जा रहा है कि ये सेट किसके पास हैं ओर किसके माध्यम से पहुंचे है। यदि सारा मामला खुलता है तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

शिकायत आई थी,जांच करवा रहे: कलेक्टर
इस संबंध में जब महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर गोपनीय रूप से जांच करवाई जा रही है। जांच में जो बातें सामने आएंगी,उसकी पुष्टी के बाद ही कुछ कह सकेंगे। फिलहाल कुछ भी टिप्पणी करना उचित नहीं रहेगा।

 

मप्र में जन्माष्टमी की धूम, 100 करोड़ के गहनों से सजेंगे राधा-कृष्ण ये खबर भी पढ़े : मप्र में जन्माष्टमी की धूम, 100 करोड़ के गहनों से सजेंगे राधा-कृष्ण

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार