कोतमा में चार मंजिला लाज गिरने के बाद मलबे से एक और शव निकाला
मृतकों की संख्या 2 हुई
अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिल के कोतमा नगरपलिका क्षेत्र में शनिवार शाम को एक चार मजिला लाज भरभरा कर गिरने के बाद लगातार रेस्क्यू जारी है। देर रात मलब से एक और शव निकाला गया। इसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
दरअसल, शनिवार शाम करीब 5.30 बजे हादसा हुआ। इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन जारी है। घटना के करीब 6 घंटे से अधिक समय हो गया है, लेकिन घटनास्थल से केवल 15 से 20 प्रतिशत मलबा ही हटाया जा सका है। जिस गड्ढे में लोग फंसे हुए हैं वहां रेस्क्यू टीम को काम करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है।
मलबे से देर रात जिस व्यक्ति का शव निकला गया, उसकी पहचान 50 वर्षीय रामकृपाल यादव निवासी ग्राम फुनगा के रूप में हुई है, जो कि होटल में मरम्मत का कार्य कर रहा था।
वही कोतमा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि इस निर्माण की अनुमति ली गई है कि नहीं इसे मैं फाइल देखकर बता पाऊंगा। रात भर चलेगा बचाव कार्य मलबे में बड़ी मात्रा में लोहे की रॉड होने के कारण जेसीबी मशीनों से भी मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। फिलहाल मौके पर 3 जेसीबी से बचाव कार्य जारी है, जबकि जेएमएस कंपनी से पोकलेन मशीन के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी रात जारी रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
