भारत में इस वर्ष राष्ट्रीय छात्र सेना के हो जाएंगे 20 लाख केडेट्सः केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उज्जैन। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय छात्र सेना (एन.सी.सी.) के केडेट्स की संख्या 20 लाख पहुंच जाएगी। मध्य प्रदेश में यह संख्या एक लाख से उपर हो जाएगी। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में राष्ट्रीय छात्र सेना के प्रति युवकों का रूझान कम होता जा रहा है। इस ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री सेठ शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान विक्रम विवि के स्वर्ण जयंती सभागृह में 10 एमपी बटालियान के राष्ट्रीय छात्र सेना के केडेट्स से रूबरू होकर संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में विक्रम विवि के कुलगुरू प्रो. अर्पण भारद्वाज, राष्ट्रीय छात्र सेना म.प्र.-छग के उप निदेशक ब्रिगेडियर रजनीश गौड़, इंदौर से ग्रुप कमांडर सौरभ जैन, लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत कुमार, मेजर डॉ. मोहन निमोले, डॉ.कनिया मेड़ा आदि भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री सेठ ने कहा कि भारत आज दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर,बड़ा और आधुनिक रक्षा उपकरणों से लेस देश है। जिसप्रकार से सेना का अपना अनुशासन होता है,उसी प्रकार राष्ट्रीय छात्र सेना के केडेट्स को भी अनुशासनित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया कि वे उज्जैन में केडेट्स के बीच इसप्रकार से रूबरू हुए। उन्होंने कहाकि वे हमेशा इस बात को लेकर दु:खी होते हैं कि वे भारतीय सेना के जवान नहीं बन सके,भारत मां की सेवा का यह अवसर उन्हे नहीं मिला। लेकिन भगवान से हमेशा प्रार्थना रहती है कि अगले जन्म में मातृभूमि की सेवा सेनिक के रूप में करने का अवसर प्रदान करे।

सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय छात्र सेना का केडेट्स होना अपने आप में गर्व की बात है। यहां से निकले युवा अपने जीवन में अनुशासन,देश प्रेम और सेवा के भाव लेकर समाज के बीच पहुंचते हैं। यहीं से निकले अनेक युवा सेना के तीनों अंगों में अपनी पसंद से देश सेवा हेतु पहुंचते हैं। आपने बताया कि राष्ट्रीय छात्र सेना के वार्षिक केम्प एवं अन्य गतिविधियों के लिए हमारे द्वारा भोपाल,जबलपुर एवं सागर में भूमि उपलब्ध करवाई गई है। इंदौर और ग्वालियर में जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद उज्जैन को भी शामिल किया जाएगा। भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को महाकाल मंदिर जाकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। मंदिर की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

नर्मदा उफान पर, सेठानी घाट की डूबीं सीढ़ियां ; अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : नर्मदा उफान पर, सेठानी घाट की डूबीं सीढ़ियां ; अलर्ट जारी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार