अज्ञात वाहन की टक्कर से नाबालिग किशोर घायल, हालत गंभीर
By Mahi Khan
On
राजगढ़। ब्यावरा-सिरोंज राजमार्ग पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम बरखेड़ा जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रोड़ क्राॅस कर रहे 17 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में नाबालिग को सिर में गंभीर चोटें लगी, जिसका निजी अस्पताल ब्यावरा में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने रविवार को अज्ञात चालक पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार बीती रात ब्यावरा-सिरोंज राजमार्ग पर ग्राम बरखेड़ा जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे योगेश यादव(17) साल निवासी बरखेड़ा को टक्क्र मार दी। हादसे में बालक के सिर में गंभीर चोटें लगी, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरु की।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
15 Jul 2025 21:25:12
जौनपुर। लाइन बाजार थाना इलाके में रहने वाले बीटेक छात्र की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई।...
टिप्पणियां