भगवान महाकाल का सूर्य स्वरूप में हुआ विशेष श्रृंगार

भगवान महाकाल का सूर्य स्वरूप में हुआ विशेष श्रृंगार

उज्जैन। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के अवसर पर भगवान महाकाल का सूर्य रूपी विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह भस्म आरती के पूजन के बाद भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण कराई गई और फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भगवान के इस दिव्य स्वरूप के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। परम्परा के मुताबिक रविवार तड़के चार बजे महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर से बने पंचामृत और फलों के रस से जलाभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट मुंड माला धारण करवाई गई। इस दौरान भस्म आरती में भगवान महाकाल का अलग ही स्वरूप देखने को मिला। महाकाल के मस्तक पर सूर्य, गले में मखाने, मोगरे और तुलसी की माला धारण कर उनका श्रृंगार किया गया। कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। भस्म आरती में सुबह सैकड़ों श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ग्यारह वर्षीय छात्र के साथ भागी 23 वर्षीय शिक्षिका को पुलिस ने पकड़ा ग्यारह वर्षीय छात्र के साथ भागी 23 वर्षीय शिक्षिका को पुलिस ने पकड़ा
सूरत। सूरत से 11 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ फरार 23 वर्षीय शिक्षिका को पुलिस ने पकड़ लिया है। शिक्षिका...
नालंदा जिले में दस लाख रुपये की लूट
लूट कांड मामले में 6 आरोपित गिरफ्तार, लुटी गई मोबाइल और 2 देशी कट्टा बरामद
यूट्यूब चैनल और संपादक के खिलाफ मामला दर्ज
आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देना होगा, 10 गुना अधिक तादाद में जाएंगे पहलगाम- आरके छैतरी
ट्रैक्टर के चक्के में दब जाने से चालक की मौत
स्पेशल ब्रांच के दारोगा अनुपम की हत्या के आरोपितों को हाई कोर्ट से मिली जमानत