इंदौर में आज संघ का घोष वादन, डॉ. मोहन भागवत करेंगे शिरकत

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज विशेष घोष वादन कार्यक्रम इंदौर के दशहरा मैदान में आयोजित होने जा रहा है। मालवा प्रांत में पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा स्वयंसेवक वादन की प्रस्तुति देंगे।संघ कार्यालय के अनुसार, दशहरा मैदान पर होने जा रहे घोष वादन कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दोपहर 3ः30 बजे पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे से आमंत्रित स्वयंसेवकों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो जाएगा।

मध्य प्रदेश: बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: बाइकों की भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार की मौत

सरसंघचालक के पहुंचने के बाद ही घोष वादन शुरू होगा। चयनित एक हजार स्वयंसेवक इस दौरान घोष वादन करेंगे। इसके बाद सरसंघचालक अपनी बात रखेंगे। पहली बार परिवार सहित पहुंच रहे स्वयंसेवकों के लिए बैठने की खास व्यवस्था की गई है। मैदान के समीप ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में पंद्रह हजार लोग शामिल होंगे। इसमें संघ के स्वयंसेवकों के परिवारों के अलावा शहर के गण्यमान्य नागरिक, खिलाड़ी, रंगकर्मी, व्यापारी व अन्य क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत