प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन की कर दी गई नियुक्ति

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी गई है। इनमें 123 नगर परिषदों में चार-चार और 46 नगर पालिकाओं में 6-6 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में रविवार को राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए एलडमैन के नामों की सूची जारी है।

गौरतलब है कि एल्डरमैन नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद) में मनोनीत (नियुक्त) पार्षद होते हैं। इन्हें जनता सीधे नहीं चुनती, बल्कि सरकार या संबंधित प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किया जाता है। यह नगर निकाय की बैठकों में शामिल होकर महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी राय देते हैं। साथ ही शहर के विकास, योजनाओं और परियोजनाओं पर सुझाव देते हैं और बैठक में शहर से जुड़े जरूरी मुद्दों को बैठक में उठाते हैं। इसके अलावा अपने अनुभव के आधार पर प्रशासन को बेहतर निर्णय लेने में मदद करते हैं।

एल्डरमैन का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा, यह बाद में पता चलेगा। सागर को छोड़कर शेष बुंदेलखंड और चंबल के निकायों में सहमति न बन पाने के कारण फिलहाल लिस्ट होल्ड रखी गई है।

मुख्यमंत्री ने दी नव-नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नगरीय निकायों में नव-नियुक्त एल्डरमैनों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आप सभी को शहर के समग्र विकास, सुशासन और जन-भागीदारी को बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। मुझे विश्वास है कि विकसित मध्य प्रदेश-विकसित भारत के संकल्प के साथ आप सभी अपनी ऊर्जा, अनुभव और समर्पण से अपने-अपने नगरों में प्रगति के नए आयाम जोड़ेंगे। नागरिकों की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच शनिवार को करीब दो घंटे तक अहम बैठक हुई थी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की सूची के साथ-साथ निगम-मंडलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियों को लेकर चर्चा होने की बात कही जा रही हैं। ऐसे जल्द ही संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी, जिसके बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियों की घोषणा हो सकती है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत