9 अप्रैल को 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट, झारखंड में अप्रैल में जनवरी जैसा मौसम

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में अप्रैल माह में जनवरी जैसा मौसम देखने को मिल रहा है। बुधवार को रांची सहित आसपास के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर की गति से तेज हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में ०5 से ०6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और वातावरण काफी ठंडा हो गया।

मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को राज्य के 14 जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है। विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोंडा में 37.2 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

राज्य के जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर और दुमका शामिल है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 15 दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इससे कभी बारिश तो कभी धूप की स्थिति बन रही है। मौसम में बदलाव से राज्य में अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 34.8 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 20.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 32.5 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री, चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस एवं खूंटी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 17.9 रिकार्ड किया गया।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

रोज दलिया खाने से क्या होता है?

दलिया  : दलिया को गेहूं और कई अनाजों के टुकड़ों से मिलाकर बनाया जाता है। इसे भारतीय घरों में नाश्ते...
खाना पकाना 
रोज दलिया खाने से क्या होता है?

वैभव सूर्यवंशी वनडे में हो गए बुरी तरह फेल

वैभव सूर्यवंशी : वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में तो गजब बल्लेबाजी की और जमकर रन बनाए। अभी कुछ ही...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी वनडे में हो गए बुरी तरह फेल

होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज में ईरान ने अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर मार गिराया

रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन

भोपाल: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की इकलौती उम्मीद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन एक बड़े कानूनी विवाद में फंसने...
मध्य प्रदेश 
रद्द हुआ मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत

नई दिल्ली। Samsung Galaxy S25 Ultra को सस्ते में खरीदने का मौका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन...
टेक-मित्र 
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में फिर बड़ी कटौती, फिर घटी कीमत

उत्तर प्रदेश

रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी

कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने...
उत्तर प्रदेश 
रात्रि गश्त पर निकले एसपी, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी परखी