कार और बस में टक्कर के बाद यात्री बस पलटी, 22 लोग घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास रविवार को सुबह लगभग नौ बजे कार और यात्री बस के बीच हुई टक्कर के बाद बस के पलट जाने से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बस पर सवार एक व्यक्ति का हाथ कटकर बस मेंं ही रह गया। सभी घायलों का तोरपा रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद सभी को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फिजाएंड फिजा नामक यात्री बस तपकारा से रांची जा रही थी। चंद्रपुर मोड़ के पास बस एक कार टकरा कर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फोन कर खूंटी और तोरपा की सभी एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। बाद में खुद रेफरल अस्पताल पहुंचे और घयालों को अस्पताल भेजने में मदद की।

दुर्घटना में कमड़ा निवासी राहिल भेंगरा और अनिमा भेंगरा, रनिया निवासी राहिल एंजेला टूटी , शांति नगर तोरपा निवासी निमुती टोपनो , सुनीता बारला खुदीवीर, रांची निवासी शेख राजू ,तपकरा निवासी साहिन खातून , जैना मोड़ अकबर अंसारी , संतोषी टोपनो , संगीता गुड़िया, विनय आईंद, शांति सोय, नियरजन बरजो , शिवानी हेमरोम, गटुहातू, छोटन आईंद उयूर गुड़िया, कोनुएंट गुड़िया तपकरा, दीपक कुमार, साहिल अंसारी और शाहबाज अंसारी शामिल हैं।

रेफरल अस्पताल में नहीं था कोई डॉक्टर, आयुष चिकित्सक ने किया इलाज
रेफरल अस्पताल में बद इंतजामी कोई नई बात नहीं है, पर उस समय स्थिति और तकलीफ देह हो जाती है, जब कोई दुर्घटना हो जाती है और इलाज के लिए अस्पताल में कोई चिकित्सक न मिले। दुर्घटना में 22 से अधिक लोगों को रविवार सुबह अस्पताल लाया गया और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ संजय ने घायलों का इलाज किया। आयुष चिकित्सक डॉ संजय रनिया में पदस्थापित हैं। उन्हें आपातकालीन स्थिति के लिए रेफरल अस्पताल बुलाया गया था। घायल के परिजनों का कहना है कि रेफरल हॉस्पिटल इस क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है और वहां किसी एमबीबीएस डॉक्टर का नहीं रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने इसकी शिकायत विधायक सुदीप गुड़िया और सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी से भी की। अस्पताल के कर्मचारियों से भी स्वीकार किया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिदेन मुंडू हमेशा अस्पताल से गायब रहते हैं। वे रांची में रहते हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नहीं रहने से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।

 

संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत, हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप ये खबर भी पढ़े : संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता की मौत, हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

- ई-ज्ञान सेतु पर उपलब्ध होंगे स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के सत्यापित ई-कंटेंट-10 डिजिटल स्टूडियो में तैयार हो रहे...
मध्य प्रदेश 
MP में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, ई-ज्ञानसेतु पर मिलेंगे ई-कंटेंट

IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

वियना। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 35 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
IAEA ने ईरान को UNSC में भेजने का प्रस्ताव किया पारित

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
जहरीली शराब से 28 मौतें, जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई: मुख्यमंत्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी मार्ग पर सफदरगंज तिराहे के पास बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में सरेराह फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

  स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 1,139 मेडिकल टीमें तैनात-2,304 नाव-मोटरबोट से जारी चलाया गया बचाव अभियान, राहत शरणालयों में मिला...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में बाढ़ का कहर, 21,333 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र का दुश्मन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा लोकतंत्र की दुश्मन: अखिलेश यादव

इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र 

लखनऊ। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन,इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र...
उत्तर प्रदेश 
इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने भेजा प्रधानमंत्री को पत्र