नवविवाहिता ने की खुदकुशी....
By Mahi Khan
On
पलामू। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया पंचायत इलाके में नवविवाहिता विनिता देवी ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार नवविवाहिता का चार महीने पहले प्रेम विवाह हुआ था। मृतका पूर्व से गर्भवती भी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।मृतका इसी पंचायत क्षेत्र के चौकीदार गजेंद्र राम की बहू बताई गई है। जानकारी के अनुसार गजेंद्र राम का पुत्र अर्जुन राम ने चार महीने पहले युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जाति के होने के कारण उनके परिजन शादी के खिलाफ थे। हालांकि इसके बाद भी पंचायत के हस्तक्षेप से शादी हुई। अचानक उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव उसके ससुराल से बरामद किया गया।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
15 Jul 2025 12:23:14
संभल : हैरान करने वाली हरकत को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर अपराधी मुल्ला अरशद अब पुलिस की गिरफ्त में है....
टिप्पणियां