रेलवे ट्रैक किनारे युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद, इलाके में फ़ैली सनसनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे कान्हा स्वीट्स के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह जब लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए निकले तो उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास शव देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना गोविंदपुर थाना पुलिस को दी गई।

सोनू भैया के जाने से जीवन में कभी न भरने वाली रिक्तता : हेमंत सोरेन ये खबर भी पढ़े : सोनू भैया के जाने से जीवन में कभी न भरने वाली रिक्तता : हेमंत सोरेन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य जुटाए गए और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गदरा इलाके का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल (संख्या जेएच05सीडी9980) मिली, जिससे मृतक की पहचान सुनिश्चित करने में मदद मिली।

प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि सुमित किसी कारणवश रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा और इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। हालांकि, पुलिस अभी इसे सिर्फ हादसा मानकर नहीं चल रही है। खुदकुशी या किसी अन्य संदिग्ध परिस्थिति की संभावना को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है, ताकि घटना के समय की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। साथ ही मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत