डीटीओ ने वाहन जांच अभियान के दौरान 167 वाहनों से वसूला 2.03 लाख जुर्माना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अखिलेश कुमार की निगरानी में रांची के कांके रोड़, रिंग रोड़, मेसरा, ओरमांझी और तुपुदाना क्षेत्रों में सघन वाहन दस्तावेज जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 167 वाहनों के कागजातों की जांच की गई। इसमें टैक्स, फिटनेस प्रमाण-पत्र, इंश्योरेंस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग शामिल थे।

जांच में कागजात अधूरा या पालन न करने पाए जाने पर 08 वाहनों पर कुल 02 लाख 03 हजार रुपये का दंड लगाया गया। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले 04 वाहनों को ओरमांझी थाना और 03 वाहनों को मेसरा ओपी में जप्त कर सुरक्षित रखा गया है।

टैक्स फेल गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे वाहनों की पहचान के लिए संघन जांच अभियान और भी तेज किया जाएगा।  वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि टैक्स फेल गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

ऐसे वाहनों की पहचान के लिए संघन जांच अभियान और भी तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए आम लोगों से अपने वाहनों के सभी दस्तावेज अपडेट रखने और ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस या बिना इंश्योरेंस के वाहन नहीं चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

झारखंड में भारी बारिश का रेड तो हिमाचल में येलो अलर्ट ये खबर भी पढ़े : झारखंड में भारी बारिश का रेड तो हिमाचल में येलो अलर्ट

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई...
राष्ट्रीय 
गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

टीम इंडिया : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  एक बड़ा ऐलान किया है। BCCI के मुताबिक, एशियन गेम्स में...
खेल 
 टीम इंडिया पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी T20I मैच

राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

मेष - व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल 05 सितम्बर, यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा

Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

नई दिल्ली। Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में...
टेक-मित्र 
Poco X8 Power और Poco X8 भारत में हुए लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। 5 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
मौसम 5 सितंबर: आज 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार