बढ़ती ठंड और शीतलहरी के बीच उपायुक्त ने कंबल का किया वितरण
पलामू।जिले के डीसी शशि रंजन ने शनिवार रात और रविवार सुबह बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी के बीच मेदिनीनगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, अम्बेडकर पार्क, बाजार के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस क्रम में उन्होंने सड़क पर दोना-पत्ता बेचने वालों संग संवाद भी स्थापित किया। दातुन, दोना-पत्ता बेचने वालों के बीच डीसी ने 30 से अधिक कंबल का वितरण किया। उपायुक्त ने नगर निगम के जरिये संचालित सरकारी बस डिपो स्थित आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेड, कंबलों की संख्या, रूम हीटर, शौचालय आदि का जायज़ा लिया।
नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने उपायुक्त को आश्रय गृह के विषय पर विभिन्न जानकारी दी।उपायुक्त ने नगर आयुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस ठंड में ज़रुरतमंदों को आश्रय गृह में किसी तरह का कोई समस्या न आये। स्टेशन परिसर में असहाय और जरूतमंदो के बीच कंबल वितरण के पश्चात शहर में अलाव की व्यवस्था का अवलोकन करने के उद्देश्य से उपायुक्त स्टेशन रोड से पैदल ही अपने आवास पहुंचे। इस दौरान वे बेलवाटिका, नावा टोली एवं सदीक चौक सहित अन्य स्थानों से होते हुए आवास पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने सभी स्थानों पर कंबल वितरण किया। कई शहरवासियों से संवाद स्थापित किया। इस पूरे निरीक्षण कार्यक्रम में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
