रांची में भाजपा का मिलन समारोह, बड़ी संख्या में युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रांची । झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हटिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रांची ग्रामीण पश्चिमी जिला से युवा समाजसेवी सुमित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

पलामू: इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप ये खबर भी पढ़े : पलामू: इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है और युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि देश और राज्य के विकास की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। जितना समाज का हर वर्ग भाजपा को मजबूत करेगा, उतना ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही पार्टी का मूलमंत्र है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले कई वर्षों से साकार कर रहे हैं।

आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अन्य मुद्दों में उलझी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस का ध्यान सुधार की बजाय वसूली पर केंद्रित है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मौके पर कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस से ठीक पहले इतने बड़े पैमाने पर युवाओं का भाजपा में शामिल होना इस बात का संकेत है कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में झारखंड में सड़क, बिजली और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए हैं।

मरांडी ने वर्तमान राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय भ्रष्टाचार और लूट में व्यस्त है।

कार्यक्रम में हटिया के विधायक एवं विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और युवाओं का इस ओर आकर्षित होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से न केवल हटिया बल्कि पूरे राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

भाजपा की सदस्यता लेने वाले सुमित साहू ने इसे सौभाग्य बताते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित और जनहित की बात करती है।

इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से निशांत, गौरव मोनू, बिक्कू, राज, राजेश सिंह, अमित, जीतू, शशि स्मिथ, शिवम चौबे, रोहित, रवि, शुभम, मनीष सिंह, शिव लखन प्रसाद, राम लखन प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत