बच्ची की हत्या के विरोध में भाजपा के बंद का दिख रहा है व्यापक असर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हजारीबाग। जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की घटना के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।

भाजपा नेेेता और कार्यकर्ता सहित अन्य लोग सड़क पर उतरकर बंद को सफल बनाने में जुटे हुए है। सोमवार को भाजपा के हजारीबाग बंद का व्यापक असर सुबह से ही दिख रहा है।

हजारीबाग के विष्णुगढ़ पूरी तरह बंद रहा। दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। हालात ऐसे दिखे जैसे इलाके में लॉकडाउन लगा हो।

एसआईआर प्रक्रिया प्रभावित करने को सरकार अपना रही हथकंडे: भाजपा नेता ये खबर भी पढ़े : एसआईआर प्रक्रिया प्रभावित करने को सरकार अपना रही हथकंडे: भाजपा नेता

सड़कों पर कम आवाजाही और बंद दुकानों ने माहौल की गंभीरता साफ दिखा दी।आंदोलनकारियों का गुस्सा सिर्फ बाजार बंद तक सीमित नहीं रहा। लोगों ने विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड को सात माइल मोड़ के पास जाम कर दिया।

सुबह करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सात माइल मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और अखाड़ा चौक पूरी तरह बंद नजर आए।

इस विरोध को भाजपा का भी समर्थन मिला। पार्टी की ओर से हजारीबाग बंद का आह्वान किया गया था, जिसका असर साफ देखने को मिला।

पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर बंद को सफल बनाया। कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया।

विष्णुगढ़ के साथ-साथ झुमरा इलाके में भी बंद का असर साफ नजर आया। वहां भी दुकानों के शटर गिरे रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय लोग एकजुट होकर न्याय की मांग करते दिखे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस