कोडरमा: फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा के अंबाकोला रोड स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में मंगलवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार यह गोदाम करमा के रहने वाले जफीर अंसारी का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे एक शॉर्ट सर्किट होने जैसा कुछ सुनाई पड़ा और तेज रोशनी हुई।

ब्रेक फेल ट्रेलर ने मचाई तबाही, बाइक सवार की मौत ये खबर भी पढ़े : ब्रेक फेल ट्रेलर ने मचाई तबाही, बाइक सवार की मौत

लोगों ने उठकर देखा तो पाया कि जफीर अंसारी के गोदाम में आग लग लगी थी। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना जफीर अंसारी को दी। जफीर अंसारी बीती रात एक शादी समारोह में शरीक होने बरही गए हुए थे। सूचना मिलते ही वह वहां से करमा पहुंचे।

इस बीच स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दे दी थी। जिसके बाद मौके पर दो दमकल वाहन पहुंच गए। हालांकि गोदाम में रखे फर्नीचर में लगी आग के कारण दमकल को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 4 घंटे में आग पर काबू हो सका।

गोदाम के मालिक जफीर अंसारी ने बताया कि उनके गोदाम में लकड़ी के फर्नीचर के अलावा लोहे का अलमीरा, फ्रिज, कूलर सहित कई महंगे फर्नीचर रखे हुए थे, जो जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि इस अगजनी में उन्हें 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

इधर स्थानीय मुखिया पति अनिल यादव ने बताया कि जहां पर जफीर अंसारी का मकान बना है, उसके ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कई बार इस संबंध में बिजली विभाग को लिखित सूचना दी गई और उस तार को मकान के बगल से शिफ्ट करने को कहा गया।

बावजूद इसके बिजली विभाग ने कोई भी पहल नहीं की जिसका खामियाजा आज जफीर अंसारी को भुगतना पड़ा। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि हाई टेंशन तार पहले से ही वहां से गुजरा है, जबकि मकान का निर्माण बाद में किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोडरमा जिले में कई जगह पर इस प्रकार से हाई टेंशन तार गुजरने वाले स्थान पर लोग बिना किसी डर के मकान व दुकान का निर्माण कर लेते हैं। इस वजह से लोगों को भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने पर सख्ती, 14 सितंबर तक भेजने के निर्देश

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने पर सख्ती, 14 सितंबर तक भेजने के निर्देश

रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

5 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी क्यों - रंजीत श्रीवास्तवबस्ती - आवास विकास कालोनी मे...
उत्तर प्रदेश 
रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

उत्तर प्रदेश

ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने पर सख्ती, 14 सितंबर तक भेजने के निर्देश

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
ऑडिट रिपोर्ट नहीं देने पर सख्ती, 14 सितंबर तक भेजने के निर्देश

रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

5 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सुरक्षा की अनदेखी क्यों - रंजीत श्रीवास्तवबस्ती - आवास विकास कालोनी मे...
उत्तर प्रदेश 
रंजीत श्रीवास्तव ने उठाया टीवी टावर-बैरिहवा मार्ग की बदहाली का मुद्दा

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद