किश्तवाड़ में खाई में गिरा वाहन, चार की मौत
जम्मू। किश्तवाड़ जिले के पाडर के मस्सु क्षेत्र में रविवार सुबह एक टिप्पर वाहन गहरी खाई में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई है।इस वाहन में सवार दो लोग अभी लापता हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लापता दोनों लोगों को पास में बह रह रही नदी में खोजा जा रहा है। केन्द्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने इस दुर्घटना पर दुख जताया और क्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर से दुर्घटना की जानकारी ली है।
बताया जा रहा है कि एक टिप्पर वाहन से छह लोग एक कंपनी के प्रोजैक्ट साइट पोद्दार से मस्सु की ओर जा रहे थे। मस्सु क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिर गया।खाई में गिरने से वाहन के परखचे उड़ गए। इस हादसे में वाहन सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चार लोगों के शवों को निकाला। इस दुर्घटना में दो लोग अन्य अभी लापता बताये जा रहे हैं। संभवता दुर्घटनास्थल के पास बह रही नदी में लापता लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। इस दुर्घटना को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने भी किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर से इस मामले पर बात की। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, अभी यह जानकर दुख हुआ कि वाहन में यात्रा कर रहे चार यात्रियों को मौके पर ही मृत पाया गया है। चालक सहित दो अन्य व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चला है। शोक संतप्त परिवार को मेरी हार्दिक संवेदनाएं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
