प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, एक हफ्ते तक मौसम के कड़े तेवर

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

शिमला । हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से राज्य की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि राजधानी शिमला और पर्यटन नगरी मनाली में घने बादल छाए हुए हैं। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है, जिससे अप्रैल महीने में भी पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर बना हुआ है।

राज्य के निचले जिलों में भी बादलों का डेरा है और कई स्थानों पर तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज और कल लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के 10 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 से 9 अप्रैल तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। हालांकि इस दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव आज और कल की तुलना में थोड़ा कम रहेगा, लेकिन पूरे सप्ताह मौसम के कड़े तेवर बने रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बीच-बीच में बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है।

पूर्वानुमान के मुताबिक 3 और 4 अप्रैल को कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 5 और 6 अप्रैल को कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बादल छाए रहेंगे। 7 और 8 अप्रैल को फिर से तेज हवाओं और बिजली गिरने की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि 9 अप्रैल को भी मौसम अस्थिर रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम के इस बदले रुख के कारण अप्रैल में भी ठंड का असर बना हुआ है और मैदानी इलाकों में भी अभी गर्मी का प्रभाव महसूस नहीं हो रहा है। मार्च के दूसरे पखवाड़े से प्रदेश में कई बार गरज के साथ बारिश हुई, हालांकि पूरे मार्च महीने में सामान्य से 17 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई।

शुक्रवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मनाली में 10.8, धर्मशाला में 15, ऊना में 16.2, नाहन में 17.1, कांगड़ा में 18.2, बिलासपुर में 17, मंडी में 15.7, सोलन में 12.8, कल्पा में 6.6 और केलांग में 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। पांवटा साहिब में 22 और नेरी में 20.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में अपेक्षाकृत अधिक रहा।

---------------

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस