रेवाड़ीः ऑयल मिल के कमरे में मिला युवक का खून से लथपथ शव, जांच जारी 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल मिल में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का खून से लथपथ शव कमरे में मिला। मृतक की पहचान कोटपूतली निवासी करीब 35 वर्षीय सुंदर लाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक के पेट पर किसी नुकीली वस्तु से वार के दो निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है।

जानकारी के अनुसार सुंदर लाल तीन दिन पहले ही अपनी बुआ के बेटे के साथ काम की तलाश में रेवाड़ी आया था और उक्त ऑयल मिल में काम कर रहा था। घटना वाली रात दोनों ने साथ में खाना खाया और कमरे में सो गए।

सुबह जब सुंदर लाल काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो उसके साथी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर दरवाजे को धक्का देकर खोला गया, जहां अंदर सुंदर लाल का शव खून से सना पड़ा मिला।

जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को उतारा मौत के घाट  ये खबर भी पढ़े : जींद : बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर मां को उतारा मौत के घाट 

घटना की सूचना मिलते ही मिल मालिक और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर मॉडल टाउन थाना पुलिस के साथ सीआईए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और कोसली की टीमें भी पहुंचीं। पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि मृतक के पेट पर नुकीले हथियार जैसे दो निशान मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस फिलहाल हत्या और अन्य संभावित कारणों, दोनों एंगल से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस