योग से ही संभव है स्वस्थ भारत, विकसित भारत का संकल्प :श्याम सिंह राणा

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जींद । कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। जिसने पूरी दुनिया को निरोग और संतुलित जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज दुनिया के करीब 190 देश योग को अपना रहे हैं। जब देश का हर नागरिक स्वस्थ रहेगाए तभी विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में एक दिवसीय जिलास्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर एवं प्रतियोगिता के आयोजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शिविर में भारी संख्या में विद्यार्थियों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। एक जून से शुरू हुए योग पखवाड़े के तहत गांव-गांव और शहरों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के संदेश को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यदि हमारी युवा पीढ़ी योग को अपनाएगी तो वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेगी। उन्होंने जमीन की सेहत और ऑर्गेनिक कार्बन एनालाइजर किट से जुड़े सवाल पर कृषि मंत्री ने स्पष्ट किया कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से धरती का कार्बन स्तर घटा है। इसकी भरपाई केवल प्राकृतिक खेती से ही संभव है। वहीं एलएक्सपी व वोटर लिस्ट सिस्टम पर उन्होंने कहा कि 25-30 साल में व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सूचियों का पुनरीक्षण एक सामान्य प्रक्रिया है। शिविर में हिस्सा लेने वाले योग सहायकों और संकाय सदस्यों ने भी अपने अनुभव सांझा किए। महिला योग साधकों ने विशेष रूप से खान-पान और आधुनिक जीवनशैली के चलते किशोरियों व महिलाओं में बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याओं जैसे अर्ली मेनार्की व मासिक धर्म की अनियमितता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से इन विकारों के दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

रांची । राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि...
झारखंड 
 धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा में ट्रक-बाइक की टक्कर, युवक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर । जिले के चंद्रकोणा-गड़वेता सीमा के पहाड़ीबांध इलाके में ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक...
पश्चिम बंगाल 
 पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा में ट्रक-बाइक की टक्कर, युवक की मौत

राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर  लगातार शानदार प्रदर्शन 

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। राम...
मनोरंजन 
 राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेड्डी बॉक्स ऑफिस पर  लगातार शानदार प्रदर्शन 

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट आई सामने

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' की रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। मैडॉक फिल्म्स...
मनोरंजन 
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट आई सामने

अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म'भारत भाग्य विधाता' का मेकर्स ने जारी किया टाइटल ट्रैक

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म  विधाता' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर और पहले गीत 'नब्ज...
मनोरंजन 
 अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म'भारत भाग्य विधाता' का मेकर्स ने जारी किया टाइटल ट्रैक

उत्तर प्रदेश

ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में मंगलवार सुबह अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सामने एक ई-रिक्शा और बुलेट मोटरसाइकिल...
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा और बुलेट की भिड़ंत में दो बच्चों समेत आठ घायल

कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली देवनरायन टोला में दो सगी बहनों की...
उत्तर प्रदेश 
कुशीनगर: पारिवारिक विवाद में दो सगी बहनों की हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी

पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस भर्ती परीक्षा जाते समय दर्दनाक हादसा, बेटी संग पिता की गई जान

देवरिया: परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती परीक्षा छूटी

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे दो युवक सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया: परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, भर्ती परीक्षा छूटी