गुरुग्राम में 800 करोड़ से बनेंगे चार फ्लाईओवर व एलिवेटेड सड़क: राव नरबीर सिंह  

एनएच-48 से वाटिका चौक तक एलिवेटेड सड़क मार्ग व वाटिका चौक से घाटा चौक तक चार फ्लाईओवर का होगा निर्माण

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में बेहतर कनेक्टिविटी व मजबूत सड़क नेटवर्क से गुरुग्राम के सुनहरे भविष्य की नींव रखी जाएगी। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में 800 करोड़ की लागत से गुरुग्राम जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से वाटिका चौक तक एलिवेटेड सड़क मार्ग व वाटिका चौक से घाटा तक चार फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री शनिवार को यहां सेक्टर-49 स्थित वाटिका सिटी व सेक्टर-50 स्थित साउथ क्लोज में अपने धन्यवादी दौरे में उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा क्रियान्वित किए जाने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य की डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही धरातल पर काम भी शुरू होगा। राव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार संकल्प पत्र में सिर्फ बात नहीं करती बल्कि उसको पूरा भी करती है। कैबिनेट मंत्री ने जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई हर योजना का जमीनी स्तर पर क्रियानवन किया जाए। अधिकारी नागरिकों को हर सुविधा का लाभ पहुंचाएं। विकास कार्यों की योजनाओं को बनाते समय अधिकारी यह अवश्य ध्यान में रखें कि यह योजना जिन मानदंडों के आधार पर पूरी होनी है, वे सभी मानदंड संपूर्ण किए जाएं। निर्धारित समय में ही विकास कायोज़्ं को पूरा किया जाए, ताकि समय पर जनता को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सरकार द्वारा लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न सेवाओं का लाभ देना उनकी प्राथमिकता है।

अतिक्रमण मुक्त होंगी वाटिका चौक से घाटा तक की ग्रीन बेल्टकैबिनेट मंत्री ने साउथ क्लोज में कम्युनिटी सेंटर की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि अगले दो महीने में यह कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान वाटिका चौक से घाटा तक ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आर एस भाट को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 12 किलोमीटर के इस पूरे सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 31 जनवरी की समय सीमा निधाज़्रित की गई है। राव नरबीर सिंह ने कहा प्रदेश सरकार निरंतर जनहित में अनेक महत्वपूर्ण फैसले ले रही हैं और वे यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक व्यक्ति को इनका लाभ मिले। इस अवसर पर एसडीएम बादशाहपुर अंकित चोकसे, सर्कल-2 के एसई मनोज यादव, डीटीपी (नोडल) आरएस भाट, वाटिका सिटी आरडब्ल्यूए प्रेजिडेंट श्वेता पॉल, सतबीर यादव, अभिषेक राणा, निवर्तमान निगम पार्षद कुलदीप यादव, राकेश यादव फाजिलपुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस