दिल्‍ली के कबीर नगर में देर रात दो मंजिला इमारत ढही, दो मजदूरों की मौत; एक घायल

दिल्‍ली के कबीर नगर में देर रात दो मंजिला इमारत ढही, दो मजदूरों की मौत; एक घायल

दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वेलकम स्थित कबीर नगर में गुरुवार रात 2 बजे के करीब एक दो मंजिला पुरानी इमारत ढह गई। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य घायल हो गए, ज‍िनका इलाज जारी है।

नॉर्थ ईस्‍ट डीसीपी जॉय तिर्की ने कहा कि उनके पास रात करीब 2 बजकर 16 पर एक फोन आया कि उक्‍त क्षेत्र में मकान ढह गया है। इसके बाद तीन घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्‍पताल ले जाया गया, जहां अरशद (30) और तौहीद (20) को डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंंभीर रूप से घायल रेहान (22) का इलाज जारी है।डीसीपी ने कहा कि इस मामले में लीगल एक्‍शन लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने क्या कहा?
घटना के बारे में बात करते हुए नॉर्थ ईस्ट डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि अरशद और तौहीद को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य कर्मचारी रेहान की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है। स्टेशन अधिकारी अनूप ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “हमें एक इमारत ढहने की सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंची। मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए।”

रेस्क्यू टीम मौके पर
घटनास्थल के सुबह के दृश्य भी सामने आए हैं जिनमें बचाव अधिकारियों की एक टीम को मलबा हटाते देखा जा सकता है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

 
Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

विद्यालयों में छात्र संसद का गठन उनके सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग : शीतला गौड़ विद्यालयों में छात्र संसद का गठन उनके सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग : शीतला गौड़
प्रयागराज। विद्या भारती के विद्यालयों में छात्र संसद का गठन किया जाना छात्रों के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना का एक...
जींद : पौधारोपण अभियान चलाएगी सर्व जातीय दाडऩ खाप
झारखंड श्रमिक संघ महिला मोर्चा का गठन, गीता बनीं अध्यक्ष
उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मी कांस्टेबल ऑफ दी मंथ अवार्ड से सम्मानित
बौद्ध गुरु दलाई लामा दो साल बाद लद्दाख यात्रा पर रवाना, डेढ़ माह का रहेगा यह दौरा
शहडाेल। शिक्षा विभाग में पेंट घोटाला के बाद, ड्राई फ्रूट घोटाला आया सामने
'शल्यकॉन 2025' एआईआईए की तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से